Numerology: अंकों हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही कोई अंक हमारे लिए शुभ रहता है तो कोई अंक हमारे लिए अशुभ। आपको बता दें कि जब किसी बच्चे का जन्म किसी तारीख पर होता है, तो उन अंकों का प्रभाव उस व्यक्ति पर पड़ता है। हम बात करने जा रहे हैं। मूलांक 4 के बारे में। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो तो इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। साथ ही 4 अंक पर राहु ग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए इस मूलांक से जुड़े लोग दिमागी और चालाक होते हैं। साथ ही ये लोग दूसरों से अपना काम निकालने में माहिर होते हैं। वहीं ये लोग कूटनीतिज्ञ होते हैं। आइए जानते हैं इनके जुड़ी अन्य खास बातें …
होते हैं दिमागी और चालाक
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 4 होता है। वह लोग दिमागी और चालाक होते हैं। साथ ये लोग कूटनीतिज्ञ भी होते हैं। ये लोग दूसरों से अपना कार्य बड़ी चतुराई से निकलवा लेते हैं। वहीं ये लोग जिंदगी खुलकर जीते हैं। साथ ही साथ ही ये लोग जिंदगी को अपने तरीके से जीते हैं। वहीं ये लोग चकित कर देने वाले कार्यों को करने में माहिर होते हैं। इन लोगों के अंदर नेतृत्व की क्षमता होती है। वहीं ये लोग अच्छे लीडर होते हैं।
जिंदगी अपने हिसाब से जीते हैं
मूलांक 4 से जुड़े लोग दूरदर्शी और रहस्यमयी प्रवृत्ति भी होते हैं। साथ ही ये लोग शोध के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। वहीं ये लोग ये गूढ़ विषयों के अच्छे जानकार होते हैं। साथ ही मूलांक 4 से जुड़े लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। वहीं ये लोग बहुत ही स्थिर और शांत स्वभाव होते हैं। साथ ही ये कड़ी मेहनत से नहीं कतराते हैं और ये हमेशा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहते हैं।
इन क्षेत्रों में कमाते हैं खूब नाम और पैसा
अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 4 से जुड़े लोग इंजीनियरिंग, लेखक , कानून, गुप्त एजेंसी, राजनीति और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। वे अपने स्वयं के व्यवसाय चलाने में भी अच्छे साबित हो सकते हैं।