Numerology: हर किसी का कोई न कोई नंबर लकी होता है। कोई अपनी जन्म तारीख के नंबर को लकी मानता है तो कोई किसी एक खास नंबर को किसी वजह से लकी मान लेता है। वहीं कुछ नंबर ऐसे होते हैं जिन्हें अमूमन सभी लोग शुभ मानते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं नंबर 7 की, जिसे कई कारणों से लकी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नंबर 7 वाले लोग किस्मत के धनी होते हैं। इन्हें जीवन में बड़ी-बड़ी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है। जानिए नंबर 7 क्यों है खास और क्या है इसकी खूबी…

अंक सात को सभी धर्मो में गूढ़ अंक के रुप में स्वीकार किया गया है। क्योकि सात अंक का मानव जीवन में अत्यधिक महत्व होता है। जैसे सप्ताह में सात दिन होते हैं, स्वर्ग में जाने के लिए सात पायदान होते हैं, इन्द्रधनुष में भी सात रंग होते हैं, पृथ्वी से भौतिक रुप में सिर्फ सात ग्रह ही दिखाई देते हैं। मानव शरीर के अंदर भी सात चक्र होते हैं।

किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। यही उनका लकी नंबर भी होता है। अगर आप कोई काम कर रहे हैं और आपको किसी न किसी जगह 7 नंबर सबसे ज्यादा दिख रहा है तो इसका मतलब आपको उस कार्य में सफलता जरूर हासिल होगी। आमतौर पर अंक 7 को गुप्त अंक कहा जाता है। इसलिए इस अंक के जातक रहस्यात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण से जानिए कैसे निकलते हैं शरीर से प्राण और क्या होता है मृत्यु के बाद

इस अंक के लोग कई कार्यों को गुप्त तरीके से करने में माहिर होते हैं। ये लोग जहां जाते हैं वहां इनकी अलग पहचान बन जाती है। अंक 7 वाले जातकों में निर्णय लेने की अच्छी समझ होती है। ये लोग हर समय कुछ न कुछ करना चाहते हैं इन्हें आराम कम ही पसंद आता है। ये लोग अपने में ही खुश रहते हैं। ये जातक हर काम को समय से पहले खत्म करने पर विश्वास रखते हैं। इनका नजरिया जीवन के प्रति और लोगों से बिल्कुल अलग होता है। यह भी पढ़ें- किस राशि के लोगों के लिए कौन सा रत्न रहेगा बेस्ट, जानिए

भाग्यांक 7 वालों में कुछ दोष भी पाए जाते हैं। ये लोग एकांत रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इनका ये स्वभाव इन्हें वैरागी बनाता है। इनके अंदर संदेह की भावना अधिक होती है और जल्दी ये किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। जिसकी वजह से इनके ज्यादा दोस्त नहीं बन पाते हैं। इसके साथ ही ये अपने विचारों और भावनाओं को दूसरों के सामने व्यक्त नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से इनके कई रिश्ते बिगड़ भी जाते हैं। गुप्त स्वभाव के होने के कारण कई बार लोग इन्हें समझ नहीं पाते हैं। नंबर 7 वालों के लिए 7, 16 व 25 तारीखे और रविवार, सोमवार और गुरुवार के दिन सबसे अच्छे माने जाते हैं।  यह भी पढ़ें- इस तारीख में जन्मे लोगों पर मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा, दुनिया के सबसे अमीर शख़्स का भी यही है बर्थ डेट