Numerology: आपने अपने आस-पास कुछ लोग ऐसे देखे होंगे जो किस्मत के काफी धनी होते हैं। जिन्हें जमीन-जायदाद विरासत में मिलती होती है। मूलांक 9 वाले व्यक्ति इन्हीं में से एक होते हैं। किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 बनता है। इस अंक का स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए इस मूलांक से जुड़े लोगों में मंगल ग्रह की विशेषताएं देखने को मिलती है।
मूलांक 9 वाले लोग बेहद ही परिश्रमी और गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। ये उत्साही, ऊर्जावान और चुलबुल स्वभाव के होते हैं। ये शरीर से मजबूत होते हैं और इन्हें हंसी-मजाक बहुत पसंद आता है। आप अपने दोस्तों में भी काफी लोकप्रिय होते हैं। इन लोगों की खासियत होती है कि ये हर समस्या का समाधान ढूंढने की हर संभव कोशिश करते हैं। इन लोगों को अनुशासन में रहना पसंद आता है। इनका जीवन शुरुआत में संघर्षपूर्ण रहता है लेकिन ये ‘संघर्ष ही जीवन है’ मूलमंत्र को अपनाकर सफलता हासिल कर लेते हैं।
इस मूलांक के लोग खेल कूद, सेना, पुलिस सेवा से संबंधित क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। आप अपनी दृढ इच्छा शक्ति के बल पर अनेक उपलब्धियां हासिल करते हैं। इन्हें अपना मान-सम्मान काफी प्रिय होता है। ये किसी का भी विरोध सहन नहीं कर पाते हैं। अगर इनके मान-सम्मान को कोई ठेस पहुंचाने की कोशिश करे तो ये बौखला जाते हैं। ये चैलेंज को हमेशा स्वीकारते हैं। इन्हें किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं आता। यह भी पढ़ें- गुरुवार के दिन इन उपायों को करने से करियर में मिलती है तरक्की, ऐसी है मान्यता
इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो ये मजबूत रहती है क्योंकि इन्हें विरासत में जमीन-जायदाद खूब मिलती है। जिसमें ये लोग प्राय: वृद्धि ही करते हैं। इन्हें ससुराल पक्ष से भी धन मिलने हुए देखा गया है। जमीन को लेकर इन्हें कई बार वाद-विवादों का सामना भी करना पड़ता है जिसमें इन लोगों को सफलता मिलने के ज्यादा चांस रहते हैं। आप धन खर्च करने में भी माहिर होते हैं कई बार जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते हैं। यह भी पढ़ें- शनि जयंती पर शनि साढ़े साती और ढैय्या से पीड़ित जातक करें ये उपाय, सुखों में वृद्धि होने की है मान्यता
आप लोगों के प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते। अहंकार के कारण कई बार रिश्तों में दरार आ जाती है। आप आकर्षक दिखने वाले पार्टनर की तलाश में रहते हैं। आपको शादीशुदा लाइफ में कई बार दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।