अंक शास्त्र के अनुसार अंकों का हमारे जीवन में बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। आपने देखा ही होगा कुछ अंक हमारे लिए लकी होते हैं तो कुछ अनलकी। साथ ही अंक शास्त्र में जन्म तिथि के आधार पर भविष्यवाणी भी की जाती है। आपको बता दें अंक विज्ञान अनुसार नव वर्ष 2022 मूलांक 1 वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 1 होगा। इन लोगों के करियर में जबरदस्त तरक्की के आसार दिखाई दे रहे हैं।
नया वर्ष 2022 वर्ष जिसका जोड़ 6 अंक हैं और स्वामी शुक्र हैं। जिस कारण यह वर्ष भौतिक सुखों और इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए प्रेरित करेगा। इस वर्ष आप अपने में निखार लाने का भी प्रयास करेंगे। आइए जानते हैं 2022 इस मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
करियर और व्यवसाय:
मूलांक 1 वालों के लिए वर्ष 2022 कार्य को लेकर जोश भरा रहेगा और आप अपने व्यापार को ऊंचाईयों पर ले जाने में सफल रहेंगे। आप अपनी कला और मेहनत से अपने व्यापार में कुछ नया कर दिखाने में सक्षम हो सकते हैं। आपको अपने व्यापार में नए अवसर भी मिलेंगे और आप नए लोगों के साथ मेलमिलाप भी बढ़ाएंगे। इस साल आपकी नई नौकरी भी लग सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- 2022 में शनि की मकर राशि में बनने जा रहा है त्रिग्रही योग, इन 4 राशि वालों के धन लाभ के बन रहे हैं प्रबल योग
लव लाइफ और जीवनसाथी:
मूलांक 1 वाले जातकों का दांपत्य जीवन इस वर्ष अनुकूल रहने वाला है। साथ ही अगर आप अकेले हैं तो इस 2022 वर्ष आपका अकेलापन दूर करेगा और आपके विवाह के योग बन सकते हैं। अगर आप पहले से ही किसी रिलेशन में हैं तो आपको अपने अहम से बचना होगा नहीं तो आपका गुस्सा और अहम इस वर्ष रिश्ते में टकराव ला सकता हैं। इस साल आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।.
कैसा रहेगा स्वास्थ्य:
मूलांक 1 के जातकों के लिए 2022 वर्ष सेहत के लिए मध्यम रहने वाला है। साथ ही इस वर्ष आप अधिक यात्राएं कर सकते हैं, आप अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं रख पाएंगे और आपको पेट में इंफेक्शन की समस्या हो सकती हैं। अगर आपको हार्ट से जुडी कोई परेशानी हैं तो समय रहते चिकित्सक से सलाह लेते रहें। अगस्त से दिसम्बर माह के मध्य वाहन से दुर्घटना होने के आसार बन रहे हैं। इसलिए वाहन संभालकर चलाएं। (यह भी पढ़ें)- हस्तरेखा शास्त्र: अगर हाथ में हैं ये शुभ निशान, तो शादी बाद चमक सकती है आपकी किस्मत
