अंक शास्त्र के अनुसार अंकों का हमारे जीवन में बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। आपने देखा ही होगा कुछ अंक हमारे लिए लकी होते हैं तो कुछ अनलकी। साथ ही अंक शास्त्र में जन्म तिथि के आधार पर भविष्यवाणी भी की जाती है। आपको बता दें अंक विज्ञान अनुसार नव वर्ष 2022 मूलांक 2 वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होगा। इन लोगों के करियर में जबरदस्त तरक्की के आसार दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं 2022 इस मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
नई नौकरी मिलने के प्रबल योग
इस साल नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। घर-परिवार के लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी वाले लोगों को काम में मजबूती प्राप्त होगी। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। साथ ही बिजनेस करने वाले जातकों को भी इस नये साल में तरक्की मिलेगी। वह अपने कार्यक्षेत्र में आप हर चुनौतियों का डटकर सामना करने में सफल रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस साल अच्छी नौकरी मिलने की संभावना रहेगी। इस साल आपको वाहन या मकान का सुख भी प्राप्त हो सकता है। परीक्षार्थियों के लिए यह साल काफी शुभ रहने वाला है। इस साल आप कई प्रतियोगी एग्जाम पास करने में सफल रहेंगे।
व्यापार और कार्यक्षेत्र में हो सकता है लाभ
इस साल साझेदारी के काम में आपको जबरदस्त मुनाफा होने के आसार रहेंगे। आपको मेहनत का उचित फल मिलेगा। अगर आपका व्यापार चंद्र ग्रह से संबंधित है- जैसे सफेद वस्तुएं- (दूध, चावल, होटल, चीनी, घी आदि) का है तो आपको विशेष फायदा हो सकता है। साथ ही इस साल आप अगर आप बजट बनाकर चलेंगे तो अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। (यह भी पढ़ें)- साप्ताहिक राशिफल, 27 दिसम्बर से 2 जनवरी 2022: साल के आखिरी सप्ताह शुक्र और बुध के गोचर से इन 5 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
कर सकते हैं व्यापार में निवेश
अगर आप इस साल व्यापार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये साल निवेश केलिए अनुकूल साबित हो सकता है। आप जुलाई से सितम्बर महीने के बीच में व्यापार में निवेश कर सकते हैं। वहीं धन की बचत कर पाने में इस साल आप सफल रहेंगे। (यह भी पढ़ें)- ज्योतिष के अनुसार 2022 में इन 4 राशि के लोगों के शुरू हो रहे हैं अच्छे दिन, धन लाभ के बन रहे हैं प्रबल योग