अंक ज्योतिष 2022: अंक विज्ञान अनुसार नव वर्ष 2022 मूलांक 6 वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होगा। इन लोगों के करियर में जबरदस्त तरक्की के आसार दिखाई दे रहे हैं। प्रेम संबंधों में भले ही कुछ कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन करियर और आर्थिक तौर पर ये नया साल लकी साबित होने वाला है। 

मिल सकती है नई नौकरी:

इस साल नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। घर-परिवार के लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी वाले लोगों को काम में मजबूती प्राप्त होगी। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस वाले जातकों को भी इस नये साल में तरक्की मिलेगी। ये वर्ष आपके लिए सबसे अच्छा साबित होगा। बिजनेस का विस्तार करेंगे। वाहन और मकान सुख की प्राप्ति के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। अगर आप शुक्र ग्रह से संबंधित व्यापार कर रहे हैं तो निश्चित ही मुनाफा होगा।

जानिए कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन:

प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर से किसी न किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। लेकिन तुरंत लड़ाई-झगड़ों का निपटारा भी हो जाएगा। विवाहित जातकों को वाद-विवाद से दूर रहना होगा। करियर में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। जो जातक सिंगल हैं उनकी लव लाइफ में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। इस साल जीवनसाथी के साथ आप घूमने फिरने की योजना बनाते नजर आएंगे। (इसे भी पढ़ें)- Guru Gochar 2022: नए साल में इन 3 राशि वालों को मिलेगा देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद, चमक सकती है किस्मत

छात्रों को मिलेंगे नए अवसर:

पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी ये साल बेहतर साबित होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। लेकिन उनको अपने टारगेट पर पूरा ध्यान देने की भी जरूरत है क्योंकि जुलाई और अगस्त के महीने में कुछ अड़चनें दिखाई दे रही हैं।

स्वास्थ्य की दृष्टि से:

स्वास्थ्य दृष्टि से ये साल आपके लिए मध्यम रहने वाला है। छोटे मोटे रोग परेशान कर सकते हैं। साल के मध्य में छाती, पेट और गले की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। (इसे भी पढ़ें)- 2021 के अंत में शुक्र ग्रह करेंगे धनु राशि में गोचर, 2022 में इन 4 राशि वालों के प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के हैं प्रबल योग