अंक शास्त्र के मुताबिक हमारे जीवन में अंकों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है तो कोई अंक अशुभ। अंक विज्ञान में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन्हीं 9 नंबरों पर अलग- अलग ग्रहों का आधिपत्य होता है।
आपको बता दें कि अंक ज्योतिष में शनि को नंबर 8 का स्वामी माना गया है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। ये लोग रहस्यमयी प्रकृति के होते हैं। इसलिए इनके मन में क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। साथ ही ये लोग कर्मठ होते है और अपने दम पर तरक्की पाते हैं। इन्हें समाज में खूब सम्मान मिलता है।
इन लोगों पर शनि देव रहते हैं मेहरबान:
अंक शास्त्र मुताबिक मूलांक 8 के लोगों पर शनि देव मेहरबान रहते हैं। साथ ही मूलांक 8 वाले लोग बेहद ईमानदार और मेहनती होते हैं। साथ ही ये हमेशा दूसरों की मदद करते हैं और सच का ही साथ देते हैं। किसी भी काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। मतलब ये अपने लक्ष्य के प्रति बहुत गंभीर होते हैं। साथ ही ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। इसलिए हर काम में आसानी से सफलता पा लेते हैं। हालांकि, ये लोग जीवन में सफल होने के बाद भी साधारण जीवन ही जीते हैं। ये लोग अत्यंत ही गंभीर और शांत प्रकृति के होते हैं।
इन क्षेत्रों में पाते हैं कामयाबी:
अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 8 वाले लोग अधिकतर इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े काम करते हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी भी हो सकते हैं। इन्हें बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर, लौहे और ऑयल से जुड़ी वस्तुओं से जुड़ा बिजनेस ज्यादा फायदा देता है। ये लोग पुलिस या सेना जैसी सर्विस में भी काम करते हैं। साथ ही ये लोग शोध के विषय में भी अच्छा नाम कमाते हैं।
लव लाइफ में रहती है दिक्कत:
इन जातकों के प्रेम सम्बन्ध स्थाई नहीं रहते, कई बार तो ये मन ही मन में प्रेम करते रहते हैं और उसे जाहिर नहीं कर पाते। प्रायः इनका विवाह देरी से होता हैं। इनकी अपने जीवनसाथी से भी अनबन होती रहती है।