वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य ने 22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश किया है, जहां वो 6 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सीं हैं ये राशियां…
ज्योतिष में आर्द्रा नक्षत्र का महत्व…
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश का विशेष महत्व बताया गया है। इस नक्षत्र के दौरान भगवान विष्णु और भोलेनाथ की पूजा का दोगुना फल प्राप्त होता है। इस दौरान भगवान शिव का रुद्राभिषेक और भगवान विष्णु को आम का भोग लगाना चाहिए।
मिथुन राशि: सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को विशेष धनलाभ हो सकता है। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। इस समय व्यापार का विस्तार हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट और अप्रेजल हो सकता है।
सिंह राशि: आप लोगों के लिए सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश शुभ फलदायी साबित हो सकता है। जो काम आपके से रुके हुए थे वो बन सकते हैं। कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन हो सकता है। इस समय आपको सीनियर्स और वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस समय आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। वहीं इस समय आप नया वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं सिंह राशि पर खुद सूर्य देव का ही आधिपत्य है। इसलिए सिंह राशि के लोगों को यह परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है।
कन्या राशि: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहने वाला है। इस समय कारोबार में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको नए ऑडर्र मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी लगने के भी योग हैं। इस समय आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। वहीं कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए आपको सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है।