Mulank Eight : ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन ग्रहों का संबंध किसी न किसी अंक से जरूर होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शनि देव से जुड़े अंक के बारे में, जो कि 8 है।मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। जिन लोगों पर मूलांक 8 का प्रभाव होता है, वे लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। साथ ही ये खूब धन- संपत्ति कमाते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी और दिलचस्प जानकारी…
भाग्य से ज्यादा कर्म पर करते हैं भरोसा
अंक शास्त्र अनुसार जो लोग अंक 8 से जुड़े हुए होते हैं। वो लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में खूब धनवान होते हैं। ये लोग मेहनत के दम पर खूब धन कमाते हैं। साथ ही इन लोगों की किस्मत 30 साल के बाद चमकती है। वहीं इस मूलांक से जुड़े लोग भौतिक सुखों को कम ही भोगता है। मतलब ऐसे लोग सादा जीवन और उच्च विचार जीने वाले होते हैं। ये लोग जब किसी से बहस करते हैं तो उस विषय की गहराई तक पहुंचते हैं।
स्वतंत्रता होती है पंसंद
अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 8 से जुड़े लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। वहीं ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग अपनी शक्तियों का कम ही प्रयोग करते हैं। ये लोग स्वभाव से शांत होते हैं। लेकिन अगर इन्हें तेज गुस्सा आ जाए तो ये किसी की नहीं सुनते। ये लोग एक बार जो काम हाथ में लेते हैं उसे पूरा करने की हर संभव कोशिश करते हैं।
इन क्षेत्रों में मिलती है अच्छी सक्सेस
मूलांक 8 से जुड़े लोग शनि ग्रह से संबंधित काम- कारोबार करें तो अच्छा लाभ हो सकता है। जैसे- पेट्रोल, ऑयल, लोहा और खनिज पदार्थ से जुड़े काम में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं अगर नौकरी की बात करें तो ये लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन से संबंधित करियर का चुनाव करें तो इनको अच्छी सफलता मिल सकती है।