Numerology Mulank 8: अंकशास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि का विश्लेषण करके उसके वैवाहिक जीवन, करियर और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। क्योंकि जन्मतिथि का जो मूलांक बनता है, उनका संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। हम यहां बात करने जा रहे हैं, मूलांक 8 के बारे में, जिसका संबंध शनि देव से माना जाता है। मतलब जो व्यक्ति महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 8 होता है। इस अंक से जुड़े लोग राजनेता और बडे़ कलाकार बनते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। वहीं ये लोग सभी कार्यों को समय पर पूरा करना पसंद करते हैं। इए जानते हैं मूलांक 8 की विशेषता और खूबियांं…
बनते हैं बड़े राजनेता और कलाकार
मूलांक 8 से जुड़े लोग बड़े राजनेता और कलाकार बनते हैं। साथ ही ये लोग अच्छे विचारक होते हैं। ये लोग रिसर्च के कार्य में अच्छा नाम कमाते हैं। इन लोगों को दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं होता है। साथ ही ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। वहीं इस लोगों को कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। ये लोग अपने कार्यों को समय पर पूरा करते है। ये लोग सेविंग करने में भी माहिर होते हैं। ये लोग समाज में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं।
हर परिस्थिति में ढालने की आदत होती है।
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। ये लोग हर परिस्थिति में खुद को ढ़ाल लेते हैं। साथ ही ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं। वहीं इन लोगों को जीवन में सफलता थोड़ी लेट मिलती है। मतलब ये लगभग 35 साल बाद जीवन में कुछ बड़ा कर पाते हैं। ये लोग न्यायप्रिय होते हैं।
इन क्षेत्रों में मिलती है सफलता
मूलांक 8 से जुड़े लोगों को शनि देव से संबंधित करियर और व्यापार का चयन करना चाहिए। इसलिए ये लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और लोहे की वस्तुओं से संबंधित व्यापार करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। साथ ही ये लोग प्राइवेट कंंपनी में जॉब करें तो अच्छी सफलता मिलेगी।