Shani Favourite Date Of Birth: अंक शास्त्र के अनुसार, अंकों के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव, व्यवहार आदि के बारे में काफी हद तक जाना जा सकता है। अंकों के द्वारा ही मूलांक और भाग्यांक बनाया जाता है। बता दें कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते है। जिसमें ही जन्म तिथि के आधार पर निर्णय लिया जाता है। हर एक मूलांक का अलग-अलग ग्रह स्वामी होते हैं और उसी के आधार पर वह फल देते हैं। ऐसे ही मूलांक 8 वाले जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होती हैं। ये लोग अपने भाग्य से ज्यादा कर्मों पर विश्वास रखते हैं। ऐसे में शनिदेव की कृपा से धन-संपदा, मान-सम्मान की वृद्धि होती है। जानें मूलांक 8 के बारे में…

जिन जातकों का जन्म 26, 17, 8 आदि तिथियों को हुआ है, तो इसका कुल मिलाकर 8 बनता है। ऐसे में इस तारीख जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है।

हमेशा पाते हैं सफलता

मूलांक 8 वाले हमेशा सफल होने की चाहत रखते हैं। इसी के कारण हर एक चीज को यह बहुत ही व्यवस्थित तरीके से करना पसंद करते हैं। ये लोग जो करने की ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करने के बाद ही शांत बैठते हैं। अपने जीवन में कई संघर्षों का सामना करते हैं। इस कारण शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं।

धन की बचत करने में होते हैं माहिर

मूलांक 8 वाले जातक अपनी मेहनत के बल पर खूब पैसा कमाते हैं। इसके साथ ही ये बचत करने में भी कामयाब होते हैं। इन्हें इस बात की अच्छी से इल्म होती है कि कब कहां और कितना धन खर्च करना सही होता है। इसी के कारण इनका अच्छा खासा बैंक बैलेंस होता है।

होते हैं खूब मेहनती

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही अधिक मेहनती होते हैं। यह हर एक चीज को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से करना पसंद करते है। इसी के कारण यह हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं। इन्हें अच्छे से रहने के साथ बिल्कुल बिखराव पसंद नहीं होता है। अध्यात्म की ओर भी इनका झुकाव होता है। इसी के कारण इस राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होती है।

कर्मफल दाता हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर अपनी स्थिति में भी बदलाव करते रहते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में जरूर पड़ता है। ऐसे ही शनि करीब 30 साल बाद मीन राशि में उदित होने वाले हैं। जिसके कारण 3 तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।