Mulank Eight : अंक शास्त्र अनुसार जब भी व्यक्ति का जन्म होता है, तो जिस जन्मतिथि में उसका जन्म होता है, उस जन्मतिथि से का प्रभाव उस व्यक्ति पर जीवनभर पड़ता है। क्योंकि जन्मतिथि से व्यक्ति के मूलांक का निर्माण होता है और इस मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। यहां हम बताने जा रहे हैं मूलांक 8 के बारे में। जिसका संबंध शनि देव से है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। जिन लोगों पर मूलांक 8 का प्रभाव होता है, वे लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। साथ ही इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी और दिलचस्प जानकारी…
शनि देव रंक से बना देते हैं राजा
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग धनवान होते हैं और इनके पास खूब संपत्ति होती है। वहीं इन लोगों की किस्मत 30 साल बाद चमकती है। मतलब 30 साल बाद ये लोग खूब तरक्की होती है। क्योंकि शनि देव व्यक्ति को मेहनत का फल देर से देते हैं। वहीं इस मूलांक से जुड़ा व्यक्ति भौतिक सुखों को कम ही भोगता है। मतलब ऐसे लोग सादा जीवन और उच्च विचार जीने वाले होते हैं। वहीं ये लोग किसी बात की गहराई तक जाते हैं, तब ही किसी निष्कर्ष पर निकलते हैं। ये लोग जो भी कार्य करते हैं उसे चुपचाप किसी को बताए बिना पूरा करते हैं।
भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं
मूंलांक 8 से जुड़े व्यक्ति भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। साथ ही ये लोग जो भी कार्य करते हैं उसे चुपचाप किसी को बताए बिना पूरा करते हैं। वहीं ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। वहीं ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग अपनी शक्तियों का कम ही प्रयोग करते हैं।
इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और पैसा
मूलांक 8 से जुड़े लोग पेट्रोल, ऑयल, लोहा और खनिज पदार्थ से जुड़ा व्यापार करें तो अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही अगर नौकरी की बात करें तो ये लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन से संबंधित करियर का चुनाव करें तो इनको अच्छी सफलता मिल सकती है।