Maa Laxmi Favourite Date Of Birth: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को वैभव, धन-ऐश्वर्य की देवी मानी जाती है। जिनका आशीर्वाद मिलने मात्र से हर एक परेशानी दूर हो जाती है और हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की कुछ प्रिय राशियां होती है। ऐसे ही कुछ जन्मतिथियां भी होती है जिसके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। जन्मतिथि के आधार पर भविष्य निकालने के लिए अंक शास्त्र का आधार लिया जाता है। इसे मूलांक या भाग्यांक नाम से जानते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं। इसी के आधार पर हर जन्मतिथि के भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी के प्रिय मूलांक के बारे में…

मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं और इस मूलांक के ऊपर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। शुक्र देव को भी धन-वैभव, ऐश्वर्य, मान-सम्मान, सुख-संपदा, प्रेम-आकर्षण आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में जिन जातकों को जन्म 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 होता है। ऐसे में इन राशियों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

पाते हैं खूब प्रसिद्ध

मूलांक 6 वाले जातक अपने काम को लेकर काफी ईमानदार होते हैं और वह जूनून से भरपूर होने के साथ रचनात्मक होते हैं। इसी के कारण ये काफी प्रसिद्धि पाते हैं। इस मूलांक के लोग कला, संगीत, नृत्य, नाटक, गायन, फैशन से लेकर सामाजिक कार्यों में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं।

होते हैं काफी रोमांटिक

मूलांक 6 के स्वामी प्रेम-आकर्षण के कारक शुक्र देव माने जाते हैं। ऐसे में इस मूलांक के जातक काफी रोमांटिक होते हैं। ये जातक अपनी लाइफ में कई बार प्यार करते हैं और हर किसी को आसानी से प्रपोज कर देते हैं।

पैसा खर्च करने में होते हैं आगे

मूलांक 6 वाले जातकों के पास कभी भी पैसों की कमी   नहीं होती है। ऐसे में ये पैसे खर्च करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। ये बिल्कुल भी कंजूस नहीं होते हैं।

होते हैं घुमक्कड़

इस मूलांक के जातकों को घूमने-फिरने का काफी शौक होता है। इसी के कारण यह हमेशा किसी न किसी ट्रिप पर जाते रहते हैं।

होते हैं शांतिप्रिय

इस मूलांक के जातक काफी रचनात्मक होने के साथ कला प्रेमी होते हैं। इसके साथ ही ये शांत स्वभाव के होते हैं। बेकार के लड़ाई झगड़ों से कोसों दूर होते हैं। 

दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री, अस्त, उदित आदि होते रहते है जिसका असर भी 12 राशियों पर किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही होली से पहले मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे। ऐसे में 12 राशियों में से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।