November Grah Gochar 2022: इस माह में वक्री मंगल और बुध देव भी राशि परिवर्तन कर गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पहले 13 नवंबर को वक्री मंगल वृषभ राशि में और इस दिन बुध देव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि एक ही दिन इन दोगों ग्रहों के स्थान बदलने से किन-किन राशियों के लिए समय उनके पक्ष में हो सकता है।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को वक्री मंगल देव का साथ मिल सकता है। इस दौरान जातक अपनी इच्छाओं की पूर्ति करते हुए लाभ कमा सकते हैं। छात्र जातकों के लिए भी समय अच्छा हो सकता है। कार्य स्थल पर किए गए मेहतन का परिणाम मिल सकता है। प्रेमी जातकों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। इस अवधि में आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल देव नौवें भाव के और बुध देव एकादश और दूसरे भाव के स्वामी होते है। इन दोनों ग्रहों के स्थान परिवर्तन से इस राशि के जातकों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। रियल एस्टेट से कारोबार से जुड़े जातकों को लाभ मिल सकता है।

तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव नौवें औव द्वादश भाव के स्वामी होते हैं। गोचर से समय बुध देव आपकी कुंडली के दूसरे भाव में रहेंगे। विदेश यात्रा पर जानें के प्रबल योग बन रहे हैं। करियर में भी तरक्की मिल सकती हैं। धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा ले सकते हैं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल देव चौथे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। वहीं बुध देव षष्ठम और नौवें भाव के स्वामी होते हैं। इस गोचर से इस राशि के जातकों को कई काम बन सकते हैं। शोध कार्य में लगे जातकों का समय अच्छा हो सकता है। छात्र जातकों के लिए बुध देव का गोचर लाभप्रद हो सकता है।