November Grah Gochar 2024: साल 2024 का नवंबर माह काफी खास होने वाला है। इस माह की ग्रह राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करने वाले है। जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। बता दें कि इस समय शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। लेकिन 15 नवंबर को वो कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसके साथ ही इस माह शुक्र, सूर्य और बुध राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते है, जिससे किसी न किसी तरह के साथ युति करके शुभ या अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। आइए जानते हैं नवंबर माह में किस राशियों की चमक सकती है किस्मत…
सूर्य गोचर नवंबर 2024 (Surya Gochar 2024)
बता दें कि नवंबर माह में सूर्य नीच राशि तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता गें कि 16 नवंबर को सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 15 दिसंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में वृश्चिक, मकर, कुंभ, सिंह, मेष और धनु राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही नौकरी-बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने वाला है।
शनि मार्गी 2024 (Shani Margi 2024)
द्रिक पंचांग के अनुसार, नवंबर माह की 15 तारीख को शनि कुंभ राशि में सीधी चाल चलने लगेंगे। शनि के मार्गी होने से कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। इस राशियों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। बता दें कि शनि के सीधी चाल चलने से मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या और धनु राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है।
शुक्र गोचर नवंबर 2024 (Shukra Gochar 2024)
दैत्यों के गुरु शुक्र भी करीब 26 दिनों में राशि परिवर्तन कर लेते हैं। सुख-समृद्धि, धन-वैभव के दाता शुक्र 7 नवंबर को राशि परिवर्तन कर रहे हैं और धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के इस गोचर से मेष, मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए शानदार जाने वाला है। इन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
मासिक राशिफल नवंबर 2024 (Monthly Horoscope November 2024)
ग्रहों की स्थिति के हिसाब से नवंबर माह कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। करियर-बिजनेस में अपार सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। बता दें कि नवंबर माह में मेष, वृषभ, कन्या, तुला, कुंभ राशि और धनु राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में कई खुशियों का आगमन हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।