Nostradamus Prophecy 2020: फ्रांस के भविष्य वक्ता नास्त्रेदमस ने कई भविष्यवाणियां की, जिनमें से अधिकांश सही साबित हुए। इस कारण पूरी दुनिया के लोग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को सच मानते हैं। साल 2020 को लेकर भी नास्त्रेदमस ने कुछ भविष्यवाणियां की हैं जिसके मुताबिक ये साल काफी हिंसक साबित हो सकता है। इसके अलावा लंबे समय से जिन देशों के विवाद चल रहे हैं, वहां युद्ध जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं नास्त्रेदमस ने साल 2020 को लेकर कुछ पॉज़िटिव भविष्यवाणियां भी की हैं। मसलन 2020 में नए युग की शुरुआत होगी। आइए जानते हैं नास्त्रेदमस की प्रमुख भविष्यवाणियां
आर्थिक संकट: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में से एक आर्थिक संकट है। जिसके मुताबिक साल 2020 में भारत समेत पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था का हाल बुरा रहेगा। भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट भी दर्ज की गई है।
वायु प्रदूषण के खिलाफ युद्ध: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक इस पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन का खतरा मंडराएगा। साथ ही प्रदूषण के खिलाफ मुहिम छिड़ेगा। व्यापकस्तर पर लोग इसे लेकर जागरूकता फैलाएंगे।
भयंकर तूफान और भूकंप: नास्त्रेदमस ने अपने अपने भविष्यवाणी में साल 2020 को लेकर कहा था कि दुनिया के कुछ भागों में भूकंप और तूफान जैसे हालात बनेंगे। साथ ही कई जगहों पर आतंकवाद से तबाही आ सकती है।
मेडिकल के क्षेत्र में प्रगति: नास्त्रेदमस ने चिकित्सा और स्वास्थ्य के बारे में भी भविष्यवाणी की है। जिसके मुताबिक साल 2020 में चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार आएगा। जिसके परिणामस्वरूप इंसान की औसत आयु बढ़ेगी।
नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां हुईं सच साबित: नास्त्रेदमस ने दूसरे वुश्व युद्ध को लेकर भविष्यणी की थी जो सच साबित हुई। इसके अलावा 9/11 वाली आतंकी घटना भी सच साबित हुई जिसकी भविष्यवाणी नास्त्रेदमस ने बहुत पहले की थी। कुछ शोधकर्ताओं के मुताबिक नास्त्रेदमस ने अपनी मौत की भी भविष्यवाणी की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वे बेंच पर मरा हुआ मिलेंगे। ये भविष्यवाणी भी सच साबित हुई।
कौन थे नास्त्रेदमस: महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे से गांव सेंट रेमी में साल 1503 में हुआ था। उनकी प्रसिद्ध किताब ‘द प्रोफेसीज’ में भविष्यवाणियों की चर्चा है। कहते हैं कि उनकी अधिकांश भविष्यवाणी कविताओं में हुआ करती थी।

