Nose Shape Meaning In Palmistry: वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में जाना जाता है। वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और आकार के आधार पर फलित किया जाता है।  इस शास्त्र में शरीर के अंगों की बात की जाती है इसलिए इसे अंग शास्त्र भी कहा गया है। इसकी रचना ऋषि समुद्र ने की थी इसलिए इसे समुद्र शास्त्र भी कहा जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं व्यक्ति की नाक के बारे में, जिसको देखकर व्यक्ति के नेचर, पसंद, ना पसंद और व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। आइए जानते हैं…

प्रेमानंद महाराज ने बताया घर के मंदिर में इन चीजों को रखने से जीवन में छा जाती है दरिद्री, होती है धनहानि, आपको भी जरूर जानना चाहिए

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

समय के होते हैं पाबंद

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की नाक लंबी होती है ऐसे लोग लगनशील होते हैं। साथ ही ये लोग इरादों के पक्के होते हैं। ऐसे लोग बहुत अधिक भावनात्मक नहीं होते हैं। इन्हें पारिवारिक संबंधों में कम रुचि होती है। यह धर्म के मार्ग पर चलते हैं। साथ ही समय के पाबंद होते हैं। साथ ही इन लोगों को लापरवाही बर्दाश्त नहीं होती है। ये लोग अपना कार्य समय पर करते हैं। 

दबी हुई नाक वाले लोग

दबी हुई नाक वाले लोग व्यवहारिक होते हैं। वहीं ये लोग ईमानदार होते हैं।  यह उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं।यह जीवन को लेकर खुले विचार रखते हैं। इन्हें किसी भी तरह की बंदिश पसंद नहीं होती है। ये लोग मिलनसार भी होते हैं। साथ ही बुरे वक्त में लोगों के काम आते हैं। साथ ही ये लोग अपनी शर्तों पर कार्य करना पसंद करते हैं। इनके बातचीत करने का तरीका भी बहुत ज्यादा प्रभावशाली होता है। ऐसे में ये अपने क्षेत्र पर सफलता हासिल कर लेते हैं।

होते हैं कला प्रेमी और दार्शनिक

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की नाक तोते जैसी नुकीली होती है। ऐसी नाक वाले लोग समझदार होते हैं। साथ ही ये लोग निर्भीक और साहसी होते हैं। ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकार होते हैं। ये लोग जीवन की परेशानियों से घबराते नहीं हैं और हमेशा धैर्य से काम करते हैं। ये लोग दार्शनिक होते हैं।