Nirjala Ekadashi 2025 Daan: निर्जला एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है और इसे सबसे कठिन एकादशी व्रत माना गया है क्योंकि इसमें जल तक ग्रहण नहीं किया जाता है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से साल भर की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य मिलता है। साथ ही इस दिन किए गए दान का फल सौ एकादशियों के दान के बराबर होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ ज़रूरतमंदों की सेवा और दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा ऐसी मान्यता है कि इस शुभ तिथि पर कुछ विशेष चीजों का दान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं निर्जला एकादशी पर किन-किन चीजों का दान करना अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है।

जल से भरे घड़े या मटके का दान

निर्जला एकादशी पर जल का दान करना विशेष फलदायी माना जाता है। ऐसे में इस दिन तांबे, पीतल या मिट्टी के घड़े में ठंडा जल भरकर राहगीरों, साधुओं या ज़रूरतमंदों को दान करें। यदि उस जल में तुलसी पत्ता डाल दिया जाए तो वह और भी पवित्र माना जाता है।

छाता, पानी की बोतल और जूते-चप्पल का दान

गर्मियों में तपती धूप में चलने वालों के लिए छाता और पानी की बोतल जीवन रक्षक साबित होते हैं। इस दिन छाते का दान सूर्य के कष्टों को शांत करता है और शनि की साढ़ेसाती से भी राहत दिला सकता है। इसके अलावा इस दिन स्टील की पानी की बोतल और चप्पल दान करने से राहगीरों को राहत मिलती है और दाता को विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

सत्तू, शक्कर और बेलपत्र का दान

ज्येष्ठ मास में सत्तू और शक्कर का सेवन शरीर को ठंडक देता है। ऐसे में इस दिन सत्तू, शक्कर या बेलपत्र दान करने से व्यक्ति को मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ मिलता है। साथ ही यह दान पितरों को तृप्त करता है।

वस्त्र और फल का दान

निर्जला एकादशी पर हल्के वस्त्र (विशेष रूप से सफेद या पीले रंग के) दान करना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही मौसमी फल जैसे खरबूजा, तरबूज या आम का दान करना भी पुण्यकारी माना गया है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।