Budh Gochar 2025: बुद्धि, व्यापार, तर्क-वितर्क, शिक्षा के कारक बुध को नवग्रहों में से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के युवराज करीब 15 दिन में राशि परिवर्तन कर लेते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में कई क्षेत्रों में नजर आ जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध इस समय वृषभ राशि में विराजमान है और 6 जून को सुबह 09 बजकर 15 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं और 22 जून तक यहां रहेंगे। बुध के अपनी ही राशि में आने से इनकी स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। 6 जून को निर्जला एकादशी भी पड़ रही है। ऐसे शुभ समय में बुध के गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि बुध लग्न और दशम भाव के स्वामी होकर दशम भाव में गोचर करेंगे। कर्म के भाव में बुध के होने जातक को कार्यक्षेत्र में अपार सफलता के साथ मान-सम्मान, अच्छे करियर के कई अवसर मिलते हैं। इस भाव में बुध के होने से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है और भौतिक साधनों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं देखने को मिलने वाली है। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी के साथ पदोन्नति मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी काफी सफलता और मुनाफा हो सकता है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर कर पाने में सफल होंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के नवम और छठे भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। आपकी बौद्धिक क्षमता में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे आप कई कड़े फैसले ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से पैसों संबंधित चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। लेकिन गुरु के साथ होने से कई जगह खर्च कर सकते हैं। लेकिन ये सार्थक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप अपनी रचनाओं से दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं। इसके साथ ही आप काफी प्रसिद्धि पा सकते हैं।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
इस राशि के चौथे और सातवें भाव के स्वामी होकर बुध चौथे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति के कारण आपको काफी लाभ मिल सकता है। घर में लंबे समय से चली आ रही परेशानी या वाद-विवाद अब समाप्त हो सकता है। घर में सुख-शांति रहेगी। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा जमीन जायदाद को लेकर चल रहे मामले में आपको लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। नए दोस्त भी बन सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।