Bhadra Rajyog In Kundli : वैदिक ज्योतिष अनुसार व्रत और त्योहार पर समय- समय पर राजयोग और शुभ योग का निर्माण होता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 24 घंटे बाद ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि 11वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छा रहेगी। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। वहीं इस समय लंबे समय से रुके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं। यह समय नई शुरुआत के लिए उपयुक्त है, जैसे नई नौकरी, व्यवसाय, या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

भद्र राजयोग बनने से मिथुन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगो। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएंं सफल होंगी। वहीं मानसिक रूप से आप अधिक शांत और संतुलित महसूस करेंगे। इससे निर्णय क्षमता बेहतर होगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपकी वाणी, व्यक्तित्व और प्रस्तुति में विशेष आकर्षण झलकेगा। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से करियर और नौकरी के भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में सक्सेस मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं।  नौकरी में प्रमोशन या सैलरी वृद्धि संभव है। वहीं, व्यवसाय करने वालों को किसी बड़े प्रोजेक्ट या क्लाइंट से लाभ हो सकता है। यह समय कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अत्यंत अनुकूल है। वहीं इस दौरान आपकै पैतृक बिजनेस में लाभ हो सकता है। पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025