Nirjala Ekadashi 2024 Daan: हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है। इस एकादशी को 24 एकादशियों में से सबसे कठोर माना जाता है, क्योंकि इस दिन बिना जल पिए दिनभर व्रत रखा जाता है और अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को व्रत का पारण किया जाता है। निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से साधक को हर एक समस्या, पाप से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। व्रत, विष्णु जी की पूजा करने के साथ स्नान-दान का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार,  निर्जला एकादशी के दिन राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान देने से कुंडली में नवग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि,धन-संपदा और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान देना होगा शुभ।

मेष राशि

इस राशि के जातक 7 तरह के अनाज यानी गेहूं, जौ, चावल, तिल, कंगनी, उड़द, और मूंग का दान करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में चली आ रही सभी समस्याएं समाप्त हो जाती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। ऐसे में इस राशि के जातक निर्जला एकादशी के दिन सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए। इसके अलावा दूध, दही, शक्कर आदि का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि

इस राशि के जातक बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए हरे रंग के फल, आम, खरबूजा आदि का दान करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को निर्जला एकादशी के दिन जल का वितरण करें। इसके साथ ही जगह-जगह पर प्याऊ लगाएं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को मसूर की दाल, लाल रंग के वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होती है।

कन्या राशि

इस राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए लोगों को भोजन कराएं। इसके साथ ही अपनी इच्छा के अनुसार दान करें।

तुला राशि

इस राशि के जातक निर्जला एकादशी के मौके पर  मीठे जल या फल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से गृह क्लेश, बीमारियों से निजात मिल जाती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि जातक विष्णु जी की पूजा करने के साथ तरबूज का दान करें।

धनु राशि

गुरु की राशि धनु पीला केसर युक्त दूध का दान करें। ऐसा करने से आप सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के पौधे लगाना चाहिए। इसके साथ ही सरसों का तेल, तिल, उड़द आदि का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को निर्जला एकादशी के दिन जल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही छाता, सरसों का तेल या अन्य काली चीज दान करना भी शुभ होगा। 

मीन राशि

इस राशि के जातक निर्जला एकादशी के दिन केला, खरबूजा आदि का दान करें। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होगी।