Bhojpuri Song, Gana, Geet, Nirahua Hindustani Video Song: भोजपुरी गानों का अपना एक अलग ही अंदाज है। इस इंडस्ट्री के गाने सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। जब बात भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव यानी ‘निरहुआ’ के गानों की हो तो इसे देखने वालों का आकंड़ा करोड़ों तक पहुंच जाता है। निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे हैं। इनकी गानों की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इनके कई भक्ति गीत भी रिलीज किये गये जिन्हें लोगों ने काफी पसंद भी किया।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ एक बेहतरन एक्टर ही नहीं बल्कि बहुत ही टैलेंटेड सिंगर भी हैं। चाहे नवरात्रि हो या शिवरात्रि इनके कोई न कोई गीत जरूर सामने आते हैं। यहां हम बात करेंगे इनके देवी भक्ति गीत के बारे में जिसे रिलीज तो नवरात्रि में किया गया था पर इस गाने को सुनने के लिए किसी इवेंट का होना जरूर नहीं है। अगर आप भोजपुरी गानों के शौकिन है तो आपको इनका ये देवी गीत काफी पसंद आयेगा। जिसके बोल हैं ‘अड़हुलवा बना ला मईया’ (Adhulwa Banala Maiya)।
इस गीत में निरहुआ चांदनी सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में चांदनी सिंह देवी की भक्ति में लीन होकर नाच रही हैं। गाने में निरहुआ देवी माँ से कहते है की माँ मुझे अड़हुलवा का फूल बना लो। ताकि हमेशा माँ की सेवा में मगन रहे और जीवन भर मां के चरणों में…
आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी की सबसे हिट जोड़ी में से एक मानी जाती है। इन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इनकी फिल्मों के लोग दिवाने हैं। देखिए आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ये देवी भक्ति गीत जिसमें आम्रपाली दुबे काफी भावुक नजर आ रही हैं और मां से विनती कर रहीं हैं…
https://www.youtube.com/watch?v=NrAk5SSOx8Y
देवघर के राज छोड़ो भांग नशाखोरी बंद करा हो। इस गाने में आम्रपाली माता पार्वती के अवतार में हैं और निरहुआ शिव भगवान के…
https://www.youtube.com/watch?v=hnwED-OpY0Y
‘माई के लागल बा जनता दरबार’ गीत निरहुआ, आम्रपाली दुबे और प्रवेश लाल यादव ने मिलकर गाया है।
https://www.youtube.com/watch?v=e0eHthGtZ1o
ये गाने किसी न किसी त्योहार पर रिलीज किये गये हैं। लेकिन भोजपुरी के भक्ति गानों के शौकिन इन गानों को कभी भी सुन सकते हैं। निरहुआ के इन हिट गानों को लाखों में व्यूज मिल चुके हैं।