Shani Tambe Ka Paya: वैदिक पंचांग के अनुसार 28 नवंबर को शनि देव मीन राशि में मार्ग हो चुके हैं। अब शनि 26 जुलाई 2026 तक मार्गी अवस्था में ही रहेंगे। वहीं आपको बता दें कि साल 2026 में शनि देव मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों की गोचर कुंडली में तांबे के पाये पर संचऱण करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन के समय आपकी चंद्र राशि से शनि के 3, 7 और 10वें भाव में होने पर तांबे का पाया बनता है। ऐसे में साल 2026 में मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों पर शनि देव का विशेष आशीर्वाद रहेगा। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इन राशियों को क्या मिल सकता है साल 2026 में…

500 साल बाद बनेंगे हंस और मालव्य महापुरुष राजयोग, 2026 में इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर कार्य में सफलता के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का तांबे के पाये पर चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। वहीं बड़े फैसले लाभदायक और उचित साबित होंगे। वहीं समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। वहीं इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार करने वालों को तगड़ा फायदा होगा। साथ ही किसी बड़ी डील के होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का तांबे के पाये पर चलना मिथुन राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं जिन लोगों का कारोबार अच्छा नहीं चल रहा है, उन्हें आकस्मिक धन की प्राप्ति होने की संभावना अधिक है। इसके अलावा करियर में स्थिरता रहने से नौकरीपेशा जातक खुश रहेंगे।  नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन संभव दिख रहा है। इनकम में भी वृद्धि होगी। साथ ही निवेश की दृष्टि से भी यह अवधि फायदेमंद साबित हो सकती है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का ताबें के पाये पर चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। आपको करियर में अचानक से सफलता मिल सकती है। वहीं आपको नए अवसर मिलेंगे. परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होगी। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। 

Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी पर बन रहा अभिजीत मुहूर्त, जानिए तिथि, पूजा का शुभ समय, मंत्र और आरती

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026