New Year 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 का पहला दिन काफी खास जाने वाला है। 1 जनवरी को कई बड़े-बड़े राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। बता दें कि जहां चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे जहां पहले से ही मंगल देवता विराजमान है, जिससे धन योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहकर शश राजयोग बना रहे हैं। इसके अलावा 1 जनवरी को त्रिपुष्कर योग, मंगल अपनी नीच राशि कर्क में रहकर धन लक्ष्मी, कुंभ राशि में शनि-राहु की युति हो रही है। ऐसे में नए साल के पहले दिन कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही साल 2025 में मंगल ग्रह शासन करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के ऊपर बजरंगबली की विशेष कृपा हो सकती है। आइए जानते हैं 1 जनवरी 2025 में किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ….

मेष राशि (Mesh Zodiac)

साल 2025 का पहला दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। इस राशि के जातक दोस्तों या फिर परिवार के साथ नए साल की प्लानिंग कर सकते हैं । नौकरी के साथ-साथ व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग है। व्यापार में आप सफलता ही सफलता पाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही बजरंगबली की कृपा से आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकता है। इसके साथ ही सहकर्मियों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए भी साल 2025 का पहला दिन काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही सहकर्मियों के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कल का दिन अच्छा जाने वाला है। हनुमान जी की कृपा से आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी नया साल काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नवविवाहितों को शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। व्यापार में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। पिछले समय से रुका हुआ धन अब वापस हो सकता है। घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी।

नया साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।