Numerology 2024: साल 2024 शुरू होने में 20 दिन से भी कम का समय बचा हुआ है। इसलिए हर किसी के मन में सवाल है कि आने वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। वहीं अंक ज्योतिष अनुसार साल 2024 का अंक 8 है। यह शनि ग्रह का अंक है। इसलिए पूरा वर्ष शनि से प्रभावित रहेगा। इसलिए जिन लोगों का मूलांक 8 है, उन लोगों के लिए साल 2024 काफी अच्छा रहेगा। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है और इन लोगों की साल 2024 में किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आक्समिक धनलाभ और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं मूलांक 8 वालों को साल 2024 कैसा रहेगा…

होगा भाग्योदय और आकस्मिक धनलाभ

मूलांक 8 वालों को साल 2024 शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस साल आपको मेहनत के साथ- साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। क्योंकि आप लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। वहीं शनि के कृपा से बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलेगी। साथ ही इस समय आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप इस समय देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं  जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और बच्चों की उन्नति को देखकर मन प्रसन्न रहेगा। आपको अटका धन प्राप्त होगा।

कारोबार में होगा लाभ और इच्छाओं की पूर्ति होगी

इस साल मूलांक 8 वालों की इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं इस साल आप कोई वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही मूलांक 8 के जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको साल 2024 में शुभ समाचार मिल सकता है। साल 2024 में आपको निवेश से भी अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। वहीं इस साल आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा।

करें ये उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आप शनि देव की कृपा पूरी साल बने रहे तो आप लोग पूरी साल हर शनिवार शनि मंंदिर जाकर शनि प्रतिमा के आगे सरसों के तेल का दीपक जलाएंं और शनि चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपको शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024