Numerology: अंक शास्त्र अनुसार साल 2024 के योग की बात करें तो 8 अंक बनता है। जिस पर शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए इस पूरी साल शनि देव का प्रभाव रहेगा। वहीं शनि देव के मित्र शुक्र ग्रह हैं जिससे यह साल मूलांक 8 और मूलांक 6 वालों को शुभ रहेगा। मतलब जिन लोगों की जन्मतिथि 6, 15, 24 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है या जिनके जन्म का साल 17, 28 35 या 44वां चल रहा है, उन्हें इस साल अधिक लाभ मिलेगा। इसके अलावा जिन जातकों का जन्म फरवरी, मार्च या अप्रैल के महीने में हुआ है, उन्हें भी यह साल लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए विस्तृत से जानते हैं ये साल इन जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा…
छात्रों को मिलेगी सफलता
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की जन्मतिथि 6, 15, 24 8, 17 या 26 है, उन लोगों को साल 2024 शानदार साबित हो सकता है। इस साल प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिल सकती है। साथ ही इन लोगों को साथ ही करियर में अनुभवी लोगों की मदद से आपको बहुप्रतीक्षित अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस साल शनि देव की कृपा से आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही जो लोग कारोबारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर उनको मिल सकते हैं। साथ ही साल के बीच में जिन लोगों का कोर्स पूरा होगा, उनको नौकरी मिलेगी।
धन- दौलत की होगी प्राप्ति
इस साल आप लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आफको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं कारोबारियों को उधार दिया हुआ धन मिल सकता है। वहीं अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। वहीं जो लोग काफी समय से नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
करेंगे देश- विदेश की यात्रा
शनि देव की कृपा से आप इस साल देश- विदेश की यात्रा करेंगे। जो आपको शुभ साबित होंगी। वहीं इस साल आप जो भी निवेश आप करेंगे उसमें आपको आगे चलकर लाभ होगा। लेकिन इस साल आपको थोड़ा सेहत का ध्यान रखना चाहिए।