नया साल आने में केवल कुछ ही दिन बचे हैं। ज्योतिष नजरिये से साल 2022 कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। नए साल की शुरुआत पौष कृष्ण चतुर्दशी से होगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कन्या लग्न, मूल नक्षत्र त्रिकोण में शनिवार के दिन साल 2022 की शुरुआत हो रही है। नए साल के पहले दिन चंद्र धनु राशि में विराजमान रहेंगे। सभी नौ ग्रहों में सूर्य, धनु राशि, बुध ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे।

राशियों के लिए इस तरह शुभ रहेगा नया साल: ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार कन्या लग्न, बुध ग्रह से संबंध रखता है। इस कारण बौद्धिक कार्यों के लिए यह समय काफी शुभ माना जा रहा है। वहीं मूल नक्षत्र होने के साथ ही वृद्धि योग बनेगा। ऐसे में इस दौरान शुरू होने वाले सभी कार्य आने वाले समय में शुभ परिणाम लेकर आएंगे।

मेष राशि: नए साल की शुरुआत के साथ ही मेष राशि के जातकों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, कोई नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

वृष राशि: साल 2022 में आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। साथ ही आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में खूब प्रसंशा मिलेगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों को नये साल में शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कन्या राशि: आय में वृद्धि से आर्थिक परेशानी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको किसी चीज में निवेश करने से लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: इस साल आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। सितंबर 2022 में लाभ और मुनाफे के भाव में शुक्र का गोचर होने से आप अलग-अलग स्रोतों से धन अर्जित कर पायेंगे।