नव वर्ष 2022 शुरू होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। बीता साल कैसा भी रहा हो, लेकिन सभी चाहते हैं कि नया साल उनके लिए अच्छा हो और उनके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए। जो लोग कोरोना काल में नौकरी खो चुके हैं, उन्हें भी नए साल से ढेर सारी उम्मीदे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आने वाला साल 4 राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ और बेहतर परिणाम देने वाला है और इस राशि के लोगों को भाग्य का भी पूरा साथ मिलने वाला है। जिससे यह जिस भी काम में हाथ डालेंगे इनको भाग्य का साथ जरूर मिलेगा।
मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नव वर्ष 2022 मेष राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होने वाला है। मंगल के राशि परिवर्तन से आपके लगभग सभी सपने पूरे होंगे। क्योंकि मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। नई योजनाएं बनाएंगे। साल के शुरुआती कुछ महीनों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जैसे साल 2022 आगे बढ़ेगा आपकी परेशानियां कम होंगी और नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
वृषभ राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए नया साल 2022 शुभ रहेगा। नए साल के पूर्वार्ध में शनि आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करने वाले हैं, जिसके चलते आपके कार्य में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी। शुक्र के राशि परिवर्तन से आपको समय- समय पर लाभ मिलता रहेगा। क्योंकि शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं। साल के अंत में सरकारी नौकरी की इच्छाएं पूरी होने के प्रबल संकेत हैं. जो जातक बिजनेस के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें भी अच्छा मुनाफा मिलेगा।( इसे भी पढ़ें)- हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की रेखाओं से जानें कैसा मिल सकता है आपको जीवनसाथी
सिंह राशि: इस राशि के जातकों का आर्थिक जीवन शानदार रहने वाला है। कमाई के कई शानदार मौके मिलेंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। हर काम में आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। यात्रा से अच्छा धन लाभ होने की संभावना है। जब सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन होगा तब आपको अच्छे पैकेज की नौकरी का ऑफर आ सकता है। आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय करने वालों के लिए अप्रैल महीने के बाद स्थिति में परिवर्तन आना शुरू हो सकता है। आप नया काम शुरू कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को धन का आगमन पूरे साल होता रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। जब- जब मंगल का राशि परिवर्तन होगा तब-तब आपको फायदा होगा। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। राशि के जातकों के लिए नए साल में लाभ के संकेत हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें करियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी, सैलरी बढ़ने के प्रबल योग हैं।