अंक ज्योतिष अनुसार साल 2022 का अंक 6 है। यह शुक्र ग्रह का अंक है। इसलिए पूरा वर्ष शुक्र से प्रभावित रहेगा। साथ ही वर्ष की शुरुआत कन्या लग्न में हो रही है। इसलिए साल के परिणाम मिले जुले रहने वाले हैं। साथ ही साल के शुरुआत में चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसलिए मंगल ग्रह का भी प्रभाव रहेगा और मंगल प्रधान जातकों को लाभ मिलेगा। अंक ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि आने वाले नए साल में किन लोगों को लाभ होगा।
2022 में किसे होगा लाभ:
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों का जन्म 6, 14 या 24 तारीख को हुआ है या जिनके जन्म का साल 15, 24 33 या 42वां चल रहा है, उन्हें इस साल अधिक लाभ मिलेगा। इसके अलावा जिन जातकों का जन्म फरवरी, मार्च या अप्रैल के महीने में हुआ है, उन्हें भी लाभ मिलने के योग हैं। साथ ही मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को लाभ के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही इन लोगों को बिजनेस में भी लाभ होगा। अगर नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये साल अनुकूल है। जो लोग शुक्र के व्यापार से जुड़े हुए हैं तो उन्हें विशेष फायदा हो सकता है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र और मंगल मजबूत स्थिति में स्थित हैं उनके लिए भी नया साल शुभ फलदायी रहेगा।
2022 में किन जातकों को होगी समस्या:
अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोग, जिनकी जन्म तारीख 01, 10, 09, 18, 27, 18 है। उनके लिए नया साल थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में शुक्र या मंगल का दोष है। या शुक्र और मंगल नीच स्थिति में स्थित हैं तो ऐसे लोगों के लिए साल 2022 मुश्किलें लेकर आएगा। ऐसे लोगों को बेहद सावधान करने की जरुरत है। क्योंकि किसी विवाद से परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी थोड़ा तनाव रह सकता है। (यह भी पढ़ें)- ज्योतिष के अनुसार इन 4 राशि के लोग होते हैं मल्टीटास्कर, देखें- कहीं आपका नाम तो नहीं इसमें शामिल
नए साल को शुभ बनाने के लिए क्या करें:
साल 2022 को अच्छा और शुभ बनाने के लिए शुक्रवार के दिन चांदी का छल्ला अंगूठे में धारण करें। साथ ही रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करें और सात कन्याओं को हर शुक्रवार को भोजन कराएं। इसके अलावा पूरे साल हर शुक्रवार के दिन ‘श्री सूक्त’ और लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करें। नए साल में लाभ के लिए पूरे साल गुलाबी या क्रीम कलर का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। साथ ही साथ काले रंग के प्रयोग से बचें। (यह भी पढ़ें)- Budh Gochar 2021: बुध आज करेंगे मकर राशि में प्रवेश, 2022 में इन राशि वालों को मिल सकती है नौकरी और प्रमोशन