Vastu Tips For Tulsi Plant: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, तो वहां पर मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है जिसके कारण कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है और खुशहाली बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार खूब होता है। वास्तु में तुलसी के पौधे को लगाने के कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों के अनुसार, तुलसी के पौधे को कुछ जगहों पर रखने की मनाही होती है। जानिए तुलसी के पौधे को किन जगहों पर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए।
इन जगहों पर कभी न लगाएं तुलसी का पौधा
छत पर न रखें तुलसी
वास्तु के हिसाब से तुलसी के पौधे को छत पर बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में रहने वाले सदस्यों की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर होती है। इसके साथ ही वास्तु दोष बढ़ता है।
दक्षिण दिशा में न लगाएं तुलसी
वास्तु के हिसाब से तुलसे के पौधे को दक्षिण दिशा में बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ये दिशा यम और पितरों की मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में ये पौधा लगाने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
बेसमेंट में न रखें तुलसी
बेसमेंट में भी कभी भी तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अंधेरे में न रखें तुलसी
घर में तुलसी का पौधा हमेशा खुले स्थान पर रखना चाहिए। कभी भी ऐसी जगह पर न रखें जहां पर हमेशा अंधेरा बना रहता है। ऐसी जगह पर तुलसी रखने से आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है।
शिव जी के पास न रखें तुलसी
तुलसी के पौधे को कभी भी शिव जी के पास नहीं रखनी चाहिए और न ही तुलसी के गमले में शिवलिंग रखने चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ शिव जी के साथ मां लक्ष्मी भी रुष्ट हो जाती हैं।