जीवन में अपने दोस्तों, घर- परिवार के लोगों को कई किसी मौके पर पर्व पर शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट भी देते हैं। ताकि वे प्रसन्नचित्त रहते हुए जीवन में खूब प्रगति कर सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उपहार में दी जाने वाली कुछ ऐसी वस्तुएं भी होती हैं, जिससे आपको या अगले व्यक्ति को समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति को उपहार में देने वाली कुछ चीजें जहां उसके सौभाग्य को बढ़ा सकती हैं, वहीं कुछ चीजें उसके दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं. आइए जानते हैं कि आखिर हमें किसी भी व्यक्ति को उपहार में किन चीजों भूलकर भी उपहार में नहीं देना चाहिए…

नहीं दें ऐसे चित्र

कभी किसी को महाभारत की पुस्तक, सूर्यास्त और चंद्रग्रहण का चित्र या फिर किसी लड़ते हुए जानवर, अग्निकांड आदि की पेंटिंग गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। साथ ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

नहीं दें मां लक्ष्मी की मूर्ति

कभी किसी को घर में लगाने के लिए खड़ी हुई लक्ष्मी का चित्र उपहार में नहीं देना चाहिए क्योंकि घर में बैठना अथवा स्थिर रहना ही शुभ माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही धन- समृद्धि की हानि होती है। 

मंगलसूत्र और सिंदूर

कभी भी किसी स्त्री को अपना मंगलसूत्र और मांग का सिंदूर किसी अन्य को नहीं देना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। साथ ही ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। साथ ही पति- पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। 

पहनी हुई चूड़ी और विछिया

किसी विवाहित स्त्री को पहनी हुई चूड़ी और विछिया किसी अन्य को नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में समस्या आ सकती हैं। साथ ही पति- पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। वहीं जीवन में दरिद्रता छा सकती है।

नहीं दें घड़ी

फेंगशुई के नियमों के अनुसार कभी किसी को घड़ी उपहार में नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि उपहार में दी गई घड़ी से उसकी आयु कम होती है। वहीं काले रंग की चीजें आपको कभी भी किसी को नहीं देना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025