Neem Karoli Baba Tips: नीम करोली बाबा एक एक ऐसे महान संत थे, जिनके भक्त सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। बाबा को हनुमान जी का अवतार माना जाता है और उनके चमत्कारों की कहानियां हर तरफ सुनी जाती हैं। बता दें कि नीम करोली बाबा का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम में है, जहां हर साल हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं, जो आज भी लोगों को मार्गदर्शन करती हैं। वहीं, बाबा ने कुछ ऐसे शुभ संकेतों के बारे में भी बताया है, जो बताते हैं कि आपके अच्छे दिन आने वाले हैं। अगर ये संकेत आपको भी नजर आएं, तो समझिए कि भाग्य आपका साथ देने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं इन शुभ संकेतों के बारे में…

साधु-संत के दर्शन होना

अगर आपको अचानक किसी साधु-संत से मिलने का मौका मिल जाए या फिर कहीं रास्ते में साधु-संत के दर्शन हो जाएं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि संतों के दर्शन से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और किस्मत बदलने लगती है। यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है।

सपने में पितरों का आना

नीम करोली बाबा के अनुसार, अगर आपको सपने में अपने पितर (पूर्वज) दिखाई देते हैं, खासकर अगर वे आपको आशीर्वाद दे रहे हैं, तो यह भी अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि वे आपसे खुश हैं और उनकी कृपा आपके ऊपर बनी हुई है।

पूजा के दौरान आंसू आना

अगर आप पूजा करते वक्त भावुक हो जाएं और आपकी आंखों से आंसू बहने लगें, तो इसे भी एक अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपकी प्रार्थना भगवान तक पहुंच रही है और वे जल्द ही आपकी मनोकामनाएं पूरी करने वाले हैं।

मन का हल्का महसूस होना

अगर आपके मन में कोई भारी उलझन थी और अचानक आपको उसका हल समझ में आने लगे या आपका मन हल्का महसूस करने लगे, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। नीम करोली बाबा के अनुसार, जब भगवान किसी की मदद करना चाहते हैं, तो वे उसे सही रास्ता दिखाने लगते हैं। अगर आपको बिना किसी वजह के सुकून महसूस होने लगे, तो समझ लें कि ईश्वर की कृपा आप पर बनी हुई है।

घर के आसपास पशु-पक्षियों का आना

अगर आपके घर के आसपास अचानक से पक्षी या जानवर ज्यादा आने लगें, तो इसे भी एक शुभ संकेत माना जाता है। खासतौर पर अगर कोई गाय, कुत्ता, कबूतर या तोता रोजाना आपके घर के आंगन में आने लगे, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। यह देवी-देवताओं की कृपा का संकेत होता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक