Neem Karoli Baba Teaching: नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नीम करोली बाबा ने महज 17 साल की उम्र में ही ज्ञान प्राप्त कर लिए था। उनका जीवन सादगी और सेवा का उदाहरण था। बाबा ने कम उम्र में गृहस्थ जीवन त्याग दिया और आध्यात्मिकता की राह पर चल पड़े। उन्होंने गुजरात में दीक्षा लेकर उपासना की। उनका मानना था कि बच्चों को छोटी उम्र से ही अच्छी आदतें सिखाना बहुत जरूरी है। ये आदतें उनके पूरे जीवन को सही दिशा देती हैं। उनका कहना था कि इन आदतों को अपनाकर बच्चे न केवल सफल इंसान बन सकते हैं, बल्कि समाज में एक अच्छा उदाहरण भी बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नीम करोली बाबा के द्वारा दिए बताए गए कुछ मूल मंत्रों के बारे में जिन्हें बच्चों को सिखाने से जीवन में नए रास्ते खुल सकते हैं और करियर में सफलता मिल सकती है।

सुबह जल्दी उठने की आदत डालें

ऐसा बताया जाता है कि नीम करोली बाबा हर दिन सुबह जल्दी उठते थे। वह स्नान करने के बाद हनुमान जी का ध्यान करते और अपने भक्तों से भी यही कहते थे। उनका कहना था कि बच्चों को सुबह उठकर भगवान का धन्यवाद करना सिखाएं। उन्हें कोई छोटा-सा मंत्र जपने को दें, जिसे वे रोज पूजा में दोहरा सकें। यह आदत बच्चों के मन को शांत करती है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती है।

दिनचर्या का पालन जरूरी

बाबा हमेशा अनुशासन पर जोर देते थे। उनका कहना था कि अगर बच्चे सही दिनचर्या का पालन करेंगे, तो वे जिम्मेदार बनेंगे। यह आदत न केवल उनका समय बचाएगी, बल्कि पढ़ाई और बाकी कामों में भी मन लगाएगी। बच्चों को समय पर सोने और उठने की आदत सिखाना बेहद जरूरी है।

दूसरों की मदद करना सिखाएं

नीम करोली बाबा ने अपने जीवन में हमेशा दूसरों की मदद की। वह कहते थे कि बच्चों को सिखाएं कि जरूरतमंदों की मदद करना इंसानियत का सबसे बड़ा धर्म है। इससे बच्चों के अंदर दयालुता और परोपकार की भावना बढ़ती है। यह आदत उन्हें समाज में एक अच्छा इंसान बनने में मदद करती है।

धार्मिक ग्रंथ पढ़ने की आदत

बाबा धार्मिक ग्रंथों का नियमित पाठ करते थे। उनका मानना था कि रामायण, महाभारत और रामचरितमानस जैसे ग्रंथ पढ़ने से जीवन के सही रास्ते का ज्ञान मिलता है। बच्चों को इन ग्रंथों की कहानियां सुनाएं और पढ़ने की आदत डालें। इससे उनके अंदर अच्छे संस्कार विकसित होंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।