Neech Bhang Raj Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि दैत्य गुरु शुक्र देव ने 24 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। जो इनकी नीच राशि मानी जाती है। लेकिन वह 59 साल बाद त्रिग्रही नीचभंग राजयोग बना रहे हैं। वहीं गुरु और शनि स्वराशि में विराजमान हैं। बुध ग्रह भी उच्च अवस्था में स्थित हैं। साथ ही बुध के साथ सूर्य देव युति भी बना रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको विशेष धनलाभ और तरक्की के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि: आप लोगों के लिए त्रिग्रही नीचभंग राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव नीचभंग राजयोग बनाकर स्थित हैंं। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में लाभ स्थान पर देव गुरु बृहस्पति, शनि भाग्य भाव पर और धन का स्वामी भी उच्च अवस्था में विराजमान हैं। साथ ही केंद्र त्रिकोण राजयोग और समसप्तक राजयोग बना हुआ है। इसलिए आप लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। इस समय वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि: त्रिग्रही नीचभंग राजयोग आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। कही आपने निवेश किया हुआ है तो आपको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में नए ऑर्डर आने से लाभ हो सकता है। इस समय आप व्यापार मे निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। लाभ के योग बने हुए हैं। अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। मुनाफा हो सकता है। इस समय आपके अटके हुए काम भी बनेंगे।
सिंह राशि: आप लोगों के लिए त्रिग्रही नीचभंग राजयोग करियर और व्यापार में अच्छी सफलता दे सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव बुधादित्य राजयोग बना हुआ है। वहीं आपकी गोचर कुंडली में शुक्र देव नीचभंग राजयोग बना कर विराजमान हैं। अखंड साम्राज्य योग बना हुआ है। आप लोगों को भी कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। किसी डील में अच्छा मुनाफा भी होने के योग हैं। वहीं इस समय आपको नई जॉब का भी प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। स्टॉक मार्केट और सट्टा, लॉटरी से भी अच्छा धनलाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि: त्रिग्रही नीचभंग राजयोग आप लोगों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि करियर के स्वामी सूर्य देव लाभ स्थान पर स्थित हैं। इसलिए आप लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। बॉस का आपको सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आपको बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। शेयर बाजार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आकस्मिक धनलाभ के भी योग हैं।