Bhojpuri Song Video Navratri: चाहे कोई भी तीज त्योहार हो भोजपुरी के गानों की हमेशा ही डिमांड रहती है। तभी तो किसी भी त्योहार के आने से पहले ही भोजपुरी के गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगते हैं। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। ऐसे में कई देवी भक्ति गीत काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। इनमें से कुछ गीत पुराने हैं तो कुछ नये। हाल ही में आलोक गोस्वामी और ममता का चैत्र नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग रिलीज हुआ है। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसी के साथ देखिए नवरात्रि के सदाबहार भोजपुरी देवी गीत…

चैत्र नवरात्रि इस बार 25 मार्च से शुरू हुई हैं। इस शुभ अवसर पर भोजपुरी सिंगर आलोक गोस्वामी और ममता का देवी गीत काफी वायरल हो रहा है। ये गाना किसी को भी मां की भक्ति में लीन कर देगा। इस गाने के लिरिक्स सूरज स्नेही ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक अनिल राज ने दिया है।

इस महीने 16 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किया गया मोना सिंह और रितिका पांडेय का नया गाना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जिसके बोल हैं ‘देवी पचरा’। इस गीत में देवी मां की सात बहनों का जिक्र किया गया है। इस गाने को लिखा मनोज मोहित और मधुकर पांडेय ने है। संगीत अमर, अभिनाश ने मिलकर दिया है।

अब देखिए भोजपुरी के वो सदाबहार देवी गीत जिन्हें आज भी नवरात्रि के दिनों में लोग सुनना पसंद करते हैं। काजल राघवानी का निमिया के डांढ़ मईया गीत एक पॉपुलर देवी गीत है। इस गाने को खुद काजल राघवानी ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स ट्रेडिशनल हैं। म्यूजिक दीपक ठाकुर ने दिया है।

खेसारी का चुनरिया लेले अईहा सॉन्ग काफी ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा और सुना गया। इस गाने में खेसारी मां की भक्ति में झूमते नजर आ रहे हैं। भक्ति और मस्ती से भरे इस गीत को अब तक 10 करोड़ के आस पास व्यूज मिल चुके हैं। गाना दो साल पुराना है लेकिन इसका जलवा आज भी बरकरार है।

इसी के साथ खेसारी का दुआरा जगराता होई गीत भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। इस गाने को 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा और सुना जा चुका है। म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। लिरिक्स प्यारे लाल और आजाद सिंह ने लिखे हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ललकी चुनरिया ओढ़ के नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।

माई बोलावेली एल्बम का नजर ना लग जाई गीत भी काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है।

‘बोले कोयलिया भईले भोर मईया’ गीत अंजलि भारद्वाज ने गाया है। ये बेहद ही खूबसूरत नवरात्रि गीत है। जिसके बोल विनय निखिल ने लिखे हैं। म्यूजिक अविनाश ने दिया है।

नवरात्रि पर्व का समापन 02 अप्रैल को होगा। इस बार नवरात्रि में हर दिन कोई न कोई शुभ योग बन रहा है। इन योगों में मां की पूजा फलदायी मानी जा रही है।