Surya Gochar 2024: वैदिक पंचांग अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शूरू हो रही हैं और इनका समापन 12 अक्टूबर को होगा। आपको बता दें कि शारदीय नवरात्रि के बाद सूर्य देव की चाल में बदलाव होने जा रहा है। सूर्य देव 17 अक्टूबर को शुक्र के स्वामित्व वाली राशि तुला में प्रवेश करेंगे। ऐसे में शुक्र की राशि में सूर्य देव के प्रवेश से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं  साथ ही धन से जुड़ी कई पुरानी समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप काफी समय से जो कर्ज भर रहे थे वह इस वक्‍त पूरा हो सकता है। साथ ही व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपको निवेश से लाभ हो सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस दौरान जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से पंचंम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और आपको समृद्धि हासिल होगी। आपको कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप इस दौरान वाहन और कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी तरक्‍की होगी। वहीं इस समय करियर में आपको आर्थिक लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी। नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024