Navratri 2024 Ashtami And Navami Date And Time (नवरात्रि अष्टमी और नवमी कब है 2024): इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ 3 अक्टूबर से आरंभ हुए है। इसके साथ ही पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही अष्टमी और नवमी तिथि को मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत का पारण किया जाता है। लेकिन इस साल नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर थोड़ा सा कंफ्यूजन बना हुआ है। दरअसल, इस बार कुछ तिथियों दोपहर से आरंभ होकर दूसरे दिन दोपहर में समाप्त हो रही है। ऐसा क्रम दशहरा तक चल रहा है। इस कारण अष्टमी और नवमी की तिथि को लेकर कंफ्यूजन में है। जानें नवरात्रि अष्टमी और नवमी तिथि का व्रत कब रखा जाएगा। इसके साथ ही शुभ मुहूर्त और महत्व..
Navratri Ashtami, Navami 2024 Date and Time LIVE: Check Here
कब है अष्टमी और नवमी तिथि 2024
द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 06 पर समाप्त होगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी, जो 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी का व्रत 11 अक्टूबर 2024 को ही रखा जाएगा।
चर (सामान्य) – सुबह 06.20 – सुबह 07.47
लाभ (उन्नति) – सुबह 07.47 – सुबह 09.14
अमृत (सर्वोत्तम) – सुबह 09.14 – सुबह 10.41
शारदीय नवरात्रि कन्या पूजन 2024 शुभ मुहूर्त (Shardiya Navratri Kanya Pujan Muhurat)
महाष्टमी पर कन्या पूजन- 11 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 47 मिनट से लेकर 10 बजकर 41 मिनट तक कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से लेकर 1 बजकर 35 मिनट तक कर सकते हैं।
राहुकाल- दोपहर 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक
शारदीय अष्टमी और नवमी का महत्व
हिंदू धर्म में नवरात्रि अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है। महाष्टमी को नवरात्रि का सबसे शक्तिशाली दिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन मां दुर्गा के सबसे शक्तिशाली रूप की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन कन्या पूजन करने का विशेष महत्व है। महाअष्टमी पर मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप और नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा करने का विधान है।मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुरमर्दिनी का स्वरूप धरा था और महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। इस दिन हवन आदि करने के साथ कई साधक व्रत का पारण कर देते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।