Navratri 2020 Maa Durga Aarti, Puja Bhajan, Bhakti Songs: 17 अक्टूबर से नवरात्र की शुरुआत हो रही है। इस दौरान माहौल भक्ति से सराबोर होता है। ऐसे में देवी दुर्गा के भजनों से भक्तों का मन उल्लास से भर जाता है। नवरात्र के दौरान देवी को मानने वाला हर भक्त चाहता है कि वो माता रानी के ऐसे भजन सुने जिससे वो स्वयं को माता रानी के और करीब महसूस कर पाए।

भजनों के साथ ही इस दौरान लोग देवी की आरती का पाठ करते और सुनते। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि आरती से ही पूजा संपन्न होती है और अगर आरती ही गलत पढ़ेंगे तो पूजा का फल प्राप्त नहीं हो पाएगा। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि सही आरती पढ़ी जाए। गलती की संभावनाओं को दूर करने के लिए रिकॉर्डेड आरती का सहारा लिया जा सकता है।

‘अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली। तेरे ही गुण गाएं भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती…’ माता रानी की यह आरती बहुत प्रसिद्ध है। उनके भक्तों के बीच इस आरती को बहुत पसंद भी किया जाता है। कहते हैं कि इस आरती से माता महाकाली प्रसन्न होती हैं।

माता रानी के नौ रूपों की विशेष पूजा नवरात्र के दौरान ही की जाती है। इसलिए ज्यादातर भक्तों को नौ देवियों की आरती याद नहीं होती है। जबकि शास्त्रों में ऐसा बताया जाता है कि जिस भी देवी-देवता की पूजा की जाए या व्रत किया जाए उनकी आरती जरूर करनी चाहिए तभी उनकी पूजा को संपन्न माना जाता है। इसलिए नौ देवियों की पूजा के बाद उनकी आरती भी करनी चाहिए।

आरती और भक्ति में भजन सोने पर सुहागा जैसे लगते हैं। नवरात्र के दौरान हर कोई माता रानी के मन को खुश कर देने वाले भजनों को घंटों तक सुनना चाहता है। ताकि भक्ति भी हो जाए, माता रानी में ध्यान भी लगा रहे और मनोरंजक संगीत के साथ बोरियत भी न महसूस हो। ऐसे में माता रानी के प्रसिद्ध भजनों के कलेक्शन को बहुत पसंद किया जाता है।