Akshara Singh Ka Gana, Song, Geet: मां दुर्गा की पूजा के पावन दिन नवरात्र (Navratri 2020) 25 मार्च से शुरू होने वाले हैं। इससे पहले भोजपुरी (Bhojpuri) की स्टार अक्षरा सिंह का नया नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। ‘माई आवतारी हो’ गाने में अक्षरा भावुक नजर आ रही हैं। ये गाना 17 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। अक्षरा सिंह के गानों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इन्होंने देवी मैया पर कई गीत गाये जिन्हें लाखों करोड़ों की संख्या में व्यूज भी मिले।
‘माई अवतारी हो’ सॉन्ग अम्बे महारानी की जय हो एल्बम का है। गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। इसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर घुंघरू हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह मां दुर्गा के आने की खुशी में पूजा की तैयारी कर रही हैं।
अक्षरा सिंह ने इसके अलावा भी कई देवी भक्ति गीत गाये हैं। इनका माई नजरी के कोर से अजोर होखेला भक्ति गीत भी काफी पसंद किया गया था। गाना 2018 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया जिसे आज भी नवरात्रि के दिनों में सुना जाता है। गाने के लिरिक्त मनोज मतलबी ने लिखे हैं।
अक्षरा सिंह के नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें फिल्मी अंदाज में बनाया गया और इन गानों को लोगों ने खूब पसंद भी किया। इन्हीं गानों में से एक गाना है ललकी चुनरिया ओढ़ के। दुलारी देवी मैया एल्बम के इस भक्ति गीत को 6 करोड़ के आस पास व्यूज मिल चुके हैं।
‘देवी दुलरी अइली हमार’ भक्ति गाना भी अक्षरा सिंह का काफी पॉपुलर हुआ। इस गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं।
‘झूमे माई के दर पर दीवाना’ भक्ति गीत में अक्षरा सिंह मां की भक्ति में झूमती हुई नजर आ रही हैं। गाने को लिखा मनोज मतलबी ने है।
नौ देवी की पूजा की सभी तारीखें:
25 मार्च- प्रथमा तिथि, गुड़ी पड़वा, नवरात्रि आरंभ, घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा, हिंदू नव वर्ष की शुरुआत
26 मार्च- द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
27 मार्च- तृतीया तिथि, मां चंद्रघंटा की पूजा
28 मार्च- चतुर्थी तिथि, मां कुष्मांडा की पूजा
29 मार्च- पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता की पूजा
30 मार्च- षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी की पूजा
31 मार्च- सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि की पूजा
1 अप्रैल- अष्टमी तिथि, मां महागौरी की पूजा
2 अप्रैल- नवमी तिथि, मां सिद्धिदात्रि की पूजा
