Navratri 2018 Puja Vidhi, Muhurat: इस साल चैत्र नवरात्र 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र के पर्व पर बाजारों में रौनक दिखने लगी है। हिंदू धर्म में नवरात्रि की पूजा बहुत महत्व होता है। नवरात्रि के नौ दिनों को सबसे पवित्र दिन माना जाता है। इन नौ दिन मां भगवती के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र का पहला दिन सबसे अहम माना जाता है। इस दिन घटस्थापना की जाती है, जिसे कलश स्थापना भी कहा जाता है। इसी के बाद नवरात्रि के नौ दिनों की पूजा शुरू होती है। माना जाता है नवरात्र के दिनों में दुर्गा मां कैलाश छोड़कर धरती पर अपने भक्तों के साथ रहती हैं। साल 2018 में चैत्र नवरात्रि 18 मार्च को शुरू हो रहे हैं और यह 25 मार्च तक रहेंगे। 26 मार्च को नवरात्र का व्रत तोड़ा जाएगा।
इस बार चैत्र नवरात्र 9 दिन के नहीं बल्कि 8 दिन के लिए होंगे। 18 मार्च को शुरू होकर यह 25 मार्च तक नवरात्रि रहेंगे। 25 मार्च को अष्टमी और नवमी एक ही दिन होगी। इसलिए इस बार 8 दिन ही चैत्र नवरात्र होंगे। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक 9 नवरात्र ज्यादा शुभ होते हैं। नवरात्र को शक्ति पूजन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
घट स्थापना शुभ मुहूर्त- इस साल 17 मार्च शाम से ही प्रतिपदा तिथि लग रही है इसलिए 18 मार्च से ही नवरात्रि के कलश स्थापना होगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 18 मार्च सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर 7 बजकर 46 मिनट तक है।
नवरात्रि मंत्र
दुर्गा मंत्र – ॐ ह्रीं दुं दुर्गाय नमः।
मां बगुलामुखी मंत्र – ॐ ह्रीं बगुलामुखी सर्व दुष्टानांम् वाचम् मुखम् पद्म स्तंभय जिह्वाम् किल्य किल्य ह्रीं ॐ स्वाहा।
सरस्वती गायत्री मंत्र– ॐ ऐं वाग्देव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि, तन्नो देवी प्रचोदयात्।
लक्ष्मी गायत्री मंत्र– ॐ महादेव्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि, तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्।


