ज्योतिष पंचांग के अनुसार बंसंत पंचमी से पहले 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता कि मंगलवार 28 जनवरी को शुक्र ग्रह उच्छ राशि मीन में प्रवेश कर गए हैं, जबकि बृहस्पतिवार 30 जनवरी को बुध का श्रवण में गोचर होगा। वहीं  फिर 31 जनवरी को सूर्य और गुरु 120 डिग्री पर अवस्थित होकर नवपंचम योग बनाएंगे। इसके बाद बसंत पंचमी से एक दिन पहले यानी शनिवार 1 फरवरी, 2025 को  शुक्र ग्रह शनि के स्वामित्व वाले उत्तराभाद्रपद में प्रवेश कर अपनी चाल बदलेंगे। ऐसे में इन 5 ग्रहों की चाल से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानत है ये किन राशि के लोग हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए 5 ग्रहों की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही इस समय  वित्तीय मामलों में सुधार और निवेश में लाभ प्रदान करेगा। वहीं शनि देव आपकी मेहनत का फल प्रदान करेंगे और पुराने अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में मदद करेगा। सूर्य के प्रभाव से प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए 5 ग्रहों की चाल में बदलाव अनुकूल सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय बुद्धिमता और तर्कशक्ति में वृद्धि होगी, जो करियर में तरक्की के नए द्वार खोलेगी। शनि की स्थिति स्थिरता प्रदान करेगी और आपकी मेहनत का आपको उचित फल मिलेगा। सूर्य के प्रभाव से आपके नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आपकी कार्य करने की शैली में निखार होगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

पांच ग्रहों की चाल में बदलाव मीन राशि के जातकों को फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय कारोबारियों को नए प्रोजक्ट मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान नए ऑर्डर मिलने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं  यह समय लंबी अवधि की योजनाओं में सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का रहेगा। साथ ही इस समय आप दूरदर्शी सोच से लाभ उठा सकते हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025