Navpancham Yoga 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके राजयोग और नवपंचम योग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि 559 साल बाद 7 नवपंचम योग का बन रहे है। जिसमें गुरु- केतु का, मंगल- शनि का, मंगल- शुक्र का, बुध- गुरु, चंद्र और राहु मिलाकर 7 नवपंचम योग का निर्माण करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए 7 नवपंचम योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। जातकों के लिए समय अनुकूल है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन साथ-साथ आय वृद्धि के योग भी बनेंगे। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खदीद सकते हैं। वहीं इस समय इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल होंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
सात नवपंचम योग बनने से मेष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे। सेहत पहले से बेहतर हो सकती है। साथ ही इस दौरान आप समाज में अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय करियर के क्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारीगण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए 7 नवपंचम राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान धन वृद्धि के योग हैं। मार्केट निवेश करने के लिए समय अच्छा है। आप कोई नई योजना बना सकते हैं जिससे मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आपके कार्यों की सिद्धि होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही इस समय घर-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वाहन खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। वहीं आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।