Navpancham Yog 2025: ज्योतिष के अनुसार, आज यानी 9 मई 2025 का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार 9 मई को चंद्रमा कन्या राशि में हैं और शुक्र मीन राशि में स्थित हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के मिलने से समसप्तक योग और नवपंचम योग बन रहा है। इसके अलावा, शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में होने के कारण मालव्य योग भी बना है। ऐसे में इन शुभ योगों के बनने से कुछ राशि वाले जातकों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां…
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह योग बेहद फलदायी रहेगा। गुरु ग्रह आपकी राशि में स्थित हैं और चंद्रमा पंचम भाव में रहकर नवपंचम योग बना रहे हैं। इस शुभ योग का सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति और करियर पर देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको अचानक से कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति और सहयोग बना रहेगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी से प्रेम और साथ मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन मजबूत होगा।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आया है। चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं और गुरु पंचम भाव में, जिससे नवपंचम योग बन रहा है। इस योग का लाभ आपको करियर और शिक्षा दोनों ही क्षेत्रों में मिलेगा। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय फायदेमंद रहेगा। उनकी पढ़ाई में आई रुकावटें दूर होंगी और मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। आर्थिक रूप से भी लाभ के संकेत हैं। वहीं दोस्तों या रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए भी नवपंचम योग सकारात्मक परिणाम देने वाला है। इस योग के प्रभाव से आपकी योग्यता में निखार आएगा और आपके काम की सराहना होगी। ऑफिस या कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। घर-परिवार में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आर्थिक रूप से भी यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष अनुभव हो सकते हैं और मानसिक शांति भी प्राप्त होगी।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।