Navpancham Rajyog 2025: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस साल नवरात्रि के दौरान कई शुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है जिससे कुछ राशि के जातकों के ऊपर  मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से आरंभ हो रही है। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि में विराजमान है और वह इस राशि में 17 अक्टूबर तक रहने वाले हैं। ऐसे में मकर राशि में विराजमान यम के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग का निर्माण होने से इन तीन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य इस समय कन्या राशि के लग्न भाव में विराजमान है और मकर राशि में नवम भाव में है। वहीं यम मकर राशि के लग्न भाव में रहकर कन्या राशि के नौवें भाव में विराजमान है। ऐसे में एक-दूसरे से नवम और पंचम भाव में विराजमान होने से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।

October 2025 Grah Gochar: अक्टूबर में शुक्र सहित ये बड़े ग्रह करेंगे गोचर, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, नई नौकरी के योग

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शनि और पंचम भाव में सूर्य के स्थित होने से जातकों को बंपर लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन के कई कष्ट दूर हो सकते हैं और छात्रों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। एकाग्रता में वृद्धि होगी तथा किसी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। उच्च शिक्षा पाने का सपना भी साकार हो सकता है। इस अवधि में जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी, जिससे आप धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में भाग लेंगे। सुख-संपत्ति की प्राप्ति संभव है और व्यापार में भी उन्नति व लाभ मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे तथा आमदनी में तेजी आएगी। कुल मिलाकर यह समय जातकों के लिए अनेक प्रकार से शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य और यम का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि में सूर्य दशम भाव में विराजमान है। इस राजयोग के निर्माण होने से इस राशि के जातकों हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आपके प्रयासों का फल आपको अवश्य मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रसन्नता और संतोष की प्राप्ति होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में मनचाहे अवसर मिलेंगे। व्यापारी वर्ग नई रणनीतियों के माध्यम से अच्छा लाभ अर्जित करेंगे और प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बनाएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी तथा सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। साथ ही स्वास्थ्य में भी सुधार के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-यम का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को कई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे और आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही अप्रत्याशित रूप से धन लाभ होने की संभावना भी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा, हालांकि बच्चों के स्वास्थ्य पर अतिरिक्त खर्च संभव है। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए प्रतिदिन ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।

सितंबर माह के चौथे सप्ताह शारदीय नवरात्रि के साथ आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही इस सप्ताह महालक्ष्मी, सूर्य ग्रहण से लेकर समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।