Navpancham Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल को बहुत ही शक्तिशाली ग्रह माना जाता है, जो एक करीब 45 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। इसके साथ ही मंगल का किसी न किसी तरह के साथ युति या फिर दृष्टि मिलती रहती हैं। ऐसे ही मकर संक्रांति के एक दिन पहली लोहड़ी को मंगल और वरुण ग्रह नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 जनवरी को सुबह 2 बजकर 37 मिनट पर मंगल और वरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर रहेंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं 13 जनवरी यानी लोहड़ी के दिन बना नवपंचम राजयोग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत…

ज्योतिष शास्त्र में वरुण ग्रह जैसे नेपच्यून ग्रह भी कहा जाता है। वह बहुत ही धीमी गति से चलते हैं और केतु ग्रह की तरह की 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अगर ये आपकी कुंडली में शुभ स्थिति में है, तो भाग्य बदल सकता है। वरुण एक राशि में करीब 14 साल तक रहते हैं। बता दें कि इस समय वरुण मीन राशि में विराजमान रहेंगे।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

मंगल और वरुण का बना नवपंचम राजयोग कर्क राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में अपार सफलता पा सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही धार्मिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होने वाली है। इसके अलावा नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। संचार कौशल अच्छा रहने वाला है। करियर की बात करें, तो कड़ी मेहनत का फल आपको मिलने वाला है। पैतृक संपत्ति या फिर सट्टेबाजी के द्वारा आप काफी पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सफल हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दिल खोलकर आप अपने पार्टनर से बात कर सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहने वाली है। काम के सिलसिले में की यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। नौकरी में भी कई नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस की बात करें, तो पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

नए साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में सिंह सहित इन तीन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।