Name Astrology: जिस तरह से किसी भी व्यक्ति की राशि से उसके जीवन और स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। उसी तरह से व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर भी काफी कुछ बता देता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार आप किसी भी व्यक्ति के नाम से उसके स्वभाव, पसंद-नापसंद के बारे में पता लगा सकते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसे 4 अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां अच्छी पार्टनर साबित होती हैं। माना जाता है ये लड़कियां प्यार में कभी धोखा नहीं देतीं।

M नाम वाली लड़कियां: इस नाम की लड़कियों के लिए इनकी लव लाइफ किसी भी चीज से बढ़कर होती है। ये अपने पार्टनर की हर बात मानती हैं। उनका काफी सम्मान करती हैं। ये अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करती रहती हैं। इनकी लव लाइफ अमूमन अच्छी रहती है। ज्योतिष अनुसार इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां सबसे अच्छी लव पार्टनर साबित होती हैं।

R नाम वाली लड़कियां: ज्योतिष अनुसार जिन लड़कियों का नाम R अक्षर से शुरू होता है वो बोलने चालने में काफी अच्छी होती हैं। जिस वजह से कोई भी इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाता है। ये लड़कियां अपने जीवनसाथी से काफी प्यार करती हैं। उनकी हर छोटी मोटी जरूरतों का ख्याल रखती हैं। इनका वैवाहिक जीवन अमूमन सुखमय होता है।

S नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम S अक्षर से शुरू होता है वो अच्छी लव पार्टनर साबित होती हैं। इनके लिए प्यार किसी भी चीज से बढ़कर होता है। ये अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार होती हैं और उन्हें खुश रखने की हर संभव कोशिश करती हैं। ये लव रिलेशन में कभी धोखा नहीं देती हैं। इनका दिल साफ होता है। इनके मन में जो आता है ये कह देती हैं। (यह भी पढ़ें- खुद को दूसरों से बेहतर समझते हैं इन 4 राशि के लोग, जल्दी नहीं सुनते किसी की बात)

P नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वे भी बहुत अच्छी जीवनसाथी साबित होती हैं। ये अपने पार्टनर को खुश रखने की हर संभव कोशिश करती हैं। ये लड़कियां थोड़ी गुस्से वाली होती हैं लेकिन बहुत जल्दी मान भी जाती हैं। ये अपने पार्टनर के लिए भाग्यशाली भी मानी जाती हैं। ये अपने साथी को करियर में आगे बढ़ने में भी मदद करती हैं। (यह भी पढ़ें- विदुर नीति अनुसार ऐसे लोग माने जाते हैं सौभाग्यशाली जिनके पास होती हैं ये 5 चीजें)