Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम का हमारे जीवन पर ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व पर भी प्रभाव पड़ता है। जिस प्रकार राशि से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है उसी प्रकार नाम से भी बहुत कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है। यहां हम जानेंगे ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां सबसे अच्छी पत्नी साबित होती हैं। ज्योतिष अनुसार ऐसी लड़कियां अपने पति के जीवन को स्वर्ग बना देती हैं।

G अक्षर के नाम वाली लड़कियां: ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां दिल की साफ मानी जाती हैं। ये लड़कियां जिसे एक बार अपना बना लेती हैं उसका साथ जिंदगी भर नहीं छोड़ती हैं। ये अपने पति से बेहद प्यार करती हैं और उनके जीवन को स्वर्ग बनाने की पूरी कोशिश करती हैं। इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां अच्छी पत्नी साबित होती हैं।

D अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है। वो पार्टनर के लिए काफी वफादार मानी जाती हैं। ये अपने जीवनसाथी को खुश करने की हर संभव कोशिश करती हैं। पार्टनर की केयर करना इन्हें काफी अच्छा लगता है। ज्योतिष की माने तो इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां पति के लिए भाग्यशाली होने के साथ-साथ अच्छी पत्नी भी साबित होती हैं। (यह भी पढ़ें- जिन लड़कियों का नाम इन अक्षर से होता है शुरू, ज्योतिष शास्त्र अनुसार वो ससुराल वालों के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली)

M अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो पार्टनर की प्रति काफी केयरिंग होती हैं। ये हर परिस्थिति में अपने पति का साथ निभाती हैं। ये चाहे कितना ही व्यस्त क्यों न रहें तब भी अपने पति के लिए समय निकाल ही लेती हैं। इन्हें पति भी काफी प्यार करने वाला मिलता है। (यह भी पढ़ें- 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन: इनका मूलांक बनता है 8, इस अंक वालों पर शनि का रहता है विशेष प्रभाव)

S अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी इमोशनल मानी जाती हैं। ये काफी धैर्यवान होती हैं और अपने पार्टनर का चुनाव बड़े ही सोच समझकर करती हैं। ये अपने पति का पूरा ख्याल रखती हैं और उनकी लाइफ को खुशनुमा बनाने की पूरी कोशिश करती हैं। ये अच्छी पत्नी साबित होती है। (यह भी पढ़ें- 14 सितंबर से 21 नवंबर तक मकर राशि में रहेंगे गुरु, जानिए किन राशि वालों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति)