Name Astrology: नाम का हमारे जीवन में बहुत गहरा प्रभाव होता है। किसी के नाम से आप उसके व्यक्तित्व और नेचर को जान सकते हैं। क्योंकि जब भी कोई बच्चा जन्म लेता है, तो सबसे पहले उसका नामकरण किया जाता है और नाम रखने में बहुत- सोच विचार किया जाता है।

यहां हम आपसे बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लड़के पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। साथ ही उनकी हर इच्छा को मानते हैं। क्योंकि हर लड़की की चाहत होती है कि उसे ऐसा हमसफर मिले जो उसका सम्मान करे और उसे खूब प्यार दे। हर जरूरत में उसके साथ खड़ा रहे। आइए जानते हैं ये अक्षर कौन से हैं, जो अपनी पत्तियों को बेहद करते हैं प्यार…

V और R नाम के लड़के:

जिन लड़कों के नाम का पहला अक्षर V या R होता है वो अच्छे हमसफर या पति साबित होते हैं। ये अपने जीवनसाथी की हर इच्छा को पूरा करते हैं। ये रोमांटिक होने के साथ- साथ आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकार होते हैं। साथ ही ये स्वादिष्ट भोजन के शौकीन होते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करते हैं। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये घूमने फिरने के भी काफी शौकीन होते हैं।

P और K नाम के लड़के: 

नाम ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कों के नाम का पहला अक्षर P या K होता है लोग ये वफादार साथी बनते हैं। चाहे जीवन में कैसी भी परिस्थिति क्यों न आ जाए ये अपने साथी का साथ कभी नहीं छोड़ते। ये सुख- दुख में हमेशा जीवनसाथी के साथ खड़े रहते हैं। साथ ही ये लोग जीवनसाथी की हर इच्छा को पूरा करते हैं और उनकी भावनाओं की कद्र भी करते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा होता है।  (यह भी पढ़ें)- साप्ताहिक राशिफल, 14 फरवरी से 20 फरवरी 2022: ग्रहों के राजा सूर्य देव ने किया गोचर, तुला और कुंभ वालों को धनलाभ के बन रहे संयोग, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता

A और S नाम के लड़के:

जिन लड़कों के नाम का पहला अक्षर A या S से शुरू होता है, ये लड़के अपनी पत्नी को सिर- आखों पर रखते हैं। साथ ही ये बेस्ट जीवनसाथी साबित होते हैं। ये लोग  बेहद केयरिंग और रोमांटिक होते हैं। इनके लिए प्यार हर चीज से बढ़कर होता है। ये अपने जीवनसाथी के रिश्ता पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। ये अपने पार्टनर को खुश करने के लिए हरसंभव कोशिश करते हैं। ये हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। ये अपनी बातचीत की शैली से सामने वाले को अपनी ओर जल्दी ही आकर्षित कर लेते हैं। (यह भी पढ़ें)- धन और वैभव के दाता शुक्र देव मकर राशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ