Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम से उसके जीवन और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। मान्यता है हर अक्षर से किसी न किसी ग्रह का नाता होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसे नाम वाली लड़कियों के बारे में जिनके लड़के सबसे ज्यादा दीवाने माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों का नाम इन अक्षर से शुरू होता है वो अपने पार्टनर को बेहद प्यार करने वाली होती हैं।

K नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम K अक्षर से शुरू होता है वे देखने में काफी अट्रैक्टिव होती हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इन्हें जब किसी से प्यार होता है तो उसके लिए ये पूरी तरह से समर्पित रहती हैं। ये प्यार के मामले में काफी वफादार होती हैं। लड़के इन नाम वाली लड़कियों की तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।

P नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर P होता है। वे शांत स्वभाव की होती हैं और बाकी लड़कियों से इनका नेचर अलग होता है। इनके अलग अंदाज के कारण लड़के इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये अपने पार्टनर से काफी प्यार करती हैं और उनकी हर खुशी का ख्याल रखती हैं। (यह भी पढ़ें- इन 6 नाम वाली लड़कियां मानी जाती हैं काफी लकी, पति के दिल पर करती हैं राज)

R नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम R अक्षर से शुरू होता है वे अपने पति से काफी प्यार करती हैं। ये अपने पार्टनर को खुश करने के नए-नए तरीके निकालती रहती हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार लड़के इस राशि की लड़कियों के तरफ भी सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं। ये अपने रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार खूब कमाते और खूब पैसा उड़ाते हैं इन 4 राशि के लोग, लेकिन नहीं होती इनके पास धन-धान्य की कमी)

S नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम S अक्षर से शुरू होता है वो अपने जीवनसाथी को बहुत प्यार करने वाली मानी जाती हैं। ये हर परिस्थिति में अपने पार्टनर का साथ निभाती हैं। ये जीवन भर अपने पति की निस्वार्थ भाव से सेवा करती हैं। इनका केयरिंग स्वभाव लड़कों को इनकी तरफ आकर्षित होने के लिए मजबूर कर देता है। (यह भी पढ़ें- इस राशि में शनि साढ़े साती का होने जा रहा है उदय, जानिए क्या बरतनी होगी सावधानी)