Nag Panchami 2024 Date, Puja Timings Muhurat in India: हिंदू धर्म में नागपंचमी पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व हर वर्ष श्रावण मास के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा- अर्चना की जाती है। दरअसल भोलेनाथ गले में नाग देवता को धारण करते हैं। इसलिए मान्यता है जो भी व्यक्ति आज के दिन नाग देवता की पूजा करता है, भगवान महादेव उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। वहीं इस साल नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं नागपंचमी तिथि और शुभ मुहूर्त…

नागपंचमी तिथि 2024

वैदिक पंचांग के अनुसार सावन महीने की शुक्‍ल पक्ष की पंचमी की शुरुआत 8 अगस्‍त को मध्‍यरात्रि 12 बजकर 36 मिनट से हो रही है। साथ ही इसका अंत 9 अगस्‍त को रात को 3 बजकर 14 मिनट पर होगा। वहीं उदया तिथि को आधार मानते हुए नागपंचमी का त्‍योहार 9 अगस्‍त को मनाया जाएगा।

नागपंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

नागपंचमी पर शुभ मुहूर्त 9 अगस्‍त को सुबह 5 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। वहीं अगर दोपहर में शुभ मुहूर्त की बात करें तो 12 बजकर 12 मिनट से 1 बजे तक का समय भी पूजा के लिए शुभ है। इसके बाद प्रदोष काल में भी पूजा का शुभ महूर्त शाम को 6 बजकर 32 मिनट से रात को 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इन तीनों मुहूर्त में पूजा- अर्चना करना शुभ फलदायी रहेगी।

नागपंचमी पर बने हैं ये शुभ योग

नागपंचमी के दिन शिव वास योग, साध्‍य योग और सिद्ध योग का शुभ संयोग बन रहा है। इन शुभ योग मे पूजा का दोगुना फल प्राप्त होता है। साथ ही इन योगों में भगवान शिव की आराधना करना बेहद शुभ फलदायी सिद्ध होता है।

नागपंचमी महत्व

नाग पंचमी के दिन नागदेवता की पूजा करने और रुद्राभिषेक करने का खास महत्‍व होता है। मान्यता है जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु- केतु औैर कालसर्प दोष है, वो व्यक्ति अगर नागपंचमी के दिन रुद्राभिषेक और नागों की पूजा करें, तो उसे कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही शास्त्रों व पुराणों में बताया गया है कि पंचमी तिथि के स्वामी स्वयं नागदेव हैं और इन दिनों सांपों की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024